साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन (Nagarjuna) की बहू समांथा (Samantha) और बेटे नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) का तलाक हो गया है। शनिवार को समांथा ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए खुद इस बात को कबूल किया है। वहीं, समांथा के तलाक पर अब कंगना रनोट का भी रिएक्शन सामने आया है। हालांकि, कंगना ने समांथा-नागा के तलाक के लिए बॉलीवुड के एक बड़े एक्टर को जिम्मेदार माना है।

मुंबई। साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन (Nagarjuna) की बहू समांथा (Samantha) और बेटे नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) का तलाक हो गया है। शनिवार को समांथा ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए खुद इस बात को कबूल किया है। वहीं, समांथा के तलाक पर अब कंगना रनोट का भी रिएक्शन सामने आया है। हालांकि, कंगना ने समांथा-नागा के तलाक के लिए बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को जिम्मेदार माना है। बता दें कि आमिर खान ने भी कुछ दिनों पहले ही अपनी दूसरी पत्नी किरण राव को तलाक दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

समांथा और नागा चैतन्य के तलाक पर कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- अपनी बीवी को अचानक तलाक देने वाले इस साउथ एक्टर की शादी को 4 साल जबकि रिलेशनशिप में रहते हुए 10 साल से ज्यादा का वक्त हो गया था। हाल ही में ये एक सुपरस्टार के संपर्क में आए, जिसे बॉलीवुड में तलाक एक्सपर्ट के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने कई औरतों और बच्चों की जिंदगी बर्बाद की है और वही उन्हें भड़का रहे हैं। सभी जानते हैं मैं किसकी बात कर रही हूं। बता दें कि आमिर खान और नागा चैतन्य लद्दाख में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के दौरान संपर्क में आए थे। 

View post on Instagram

इससे पहले शनिवार को समांथा ने सोशल मीडिया पर लिखा- काफी सोचने-विचारने के बाद मैंने और नागा चैतन्य ने अपने-अपने रास्तों पर चलने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला कर लिया है। हम किस्मतवाले हैं कि एक दशक से भी ज्यादा समय की हमारी फ्रेंडशिप हमारे रिश्ते का मूल हिस्सा थी और हमें भरोसा है कि आगे भी हमारे बीच एक स्पेशल बॉन्ड बरकरार रहेगा। समांथा ने आगे लिखा- हम अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि इस मुश्किल घड़ी में हमारा सपोर्ट करें और हमें प्राइवेसी दें ताकि हम इस हालात को भुलाते हुए आगे बढ़ सकें।

4 साल पहले हुई थी समांथा की शादी : 
बता दें कि समांथा और नागा चैतन्य की शादी 6 अक्टूबर, 2017 को गोवा में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से समांथा ने अपना सरनेम अक्किनेनी कर लिया था। हालांकि, अलग होने की खबरों के बीच ही समांथा ने अपने ट्विटर हैंडल से अक्किनेनी हटाकर एक बार फिर अपना नाम समांथा रूथ प्रभु कर लिया था। 4 दिन बाद दोनों की वेडिंग एनिवर्सरी थी, लेकिन उससे पहले ही कपल ने अलग होने का ऐलान कर दिया। 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss के अब तक के विनर्स: कोई इस दुनिया में नहीं तो किसी को आया ब्रेन स्ट्रोक, जाने कहां है ये 14 विजेता

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 15: जंगल जैसा गार्डन, बोलते पेड़ और बहुत कुछ, अंदर से ऐसा दिखता है सलमान खान के विवादित शो का घर

ये भी पढ़ें- इसलिए 2 साल बाद ऐश्वर्या राय जा पाई देश के बाहर, काले कपड़ों में बेटी और पति अभिषेक बच्चन संग आई नजर

ये भी पढ़ें- गोविंदा की पत्नी ने खराब बहू क्या कहा कश्मीरा शाह के तन-बदन में लगी आग, फिर ऐसे दिखाया अपना असली रंग