हाल ही में एक इंटरव्यू में तापसी ने कंगना पर फीमेल एक्ट्रेस होने के बावजूद उनकी फिल्म 'मिशन मंगल' का सपोर्ट न करने का आरोप लगाया था। तापसी की इस बात का कंगना की बहन रंगोली ने जवाब दिया है।

मुंबई। 'मिशन मंगल' की एक्ट्रेस तापसी पन्नू और कंगना रनोट की बहन रंगोली के बीच चल रही जुबानी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू में तापसी ने कंगना पर फीमेल एक्ट्रेस होने के बावजूद उनकी फिल्म 'मिशन मंगल' का सपोर्ट न करने का आरोप लगाया था। तापसी की इस बात पर कंगना की बहन रंगोली भड़क गईं और ट्वीट के जरिए तापसी पर निशाना साधा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

रंगोली ने लिखा- ''मैडम आए दिन कंगना पर निशाना साध रही हैं। अरे भाई तूने क्या किया है और किस चीज के लिए तेरी तारीफ करनी चाहिए? अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर मूवी में 2 मिनट के रोल के लिए या फिर बिग बी की फिल्मों में कैरेक्टर रोल करने के लिए या अपनी फिल्मों में एक जैसे कंफ्यूज एक्सप्रेशन देने के लिए।''

तुम्हारे खाते में है क्या?
''कौन सी तारीफ? एक अच्छे कलाकार के बारे में अभद्र कमेंट करने से तुम्हारा मन नहीं भरा। तुम्हारे खाते में है क्या? तुम बच्ची नहीं बल्कि कंगना की तरह 32 साल की हो गई हो। तुमने अब तक क्या पाया है, जिसके लिए तुम्हारी तारीफ करें?''

Scroll to load tweet…

लोग तुम्हें इसलिए बुलाते हैं...
रंगोली ने एक और ट्वीट में लिखा- ''अपने सारे इंटरव्यू देखो। लोग तुम्हें सिर्फ कंगना पर बातचीत करने के लिए बुलाते हैं। तुमसे और कोई दूसरा सवाल नहीं पूछते हैं। मुझे कोई एक सवाल दिखाओ जो तुम्हारे काम और अचीवमेंट को लेकर पूछा गया हो? मीडिया को बीच में मत लाओ मुझे जवाब दो। मैं तुमसे पूछ रही हूं और मुझे सबके सामने जवाब चाहिए। 

Scroll to load tweet…

कंगना को लेकर ये बोली थीं तापसी...
तापसी पन्नू ने कहा था- ''कंगना हमेशा ये बात कहती हैं कि एक महिला को दूसरी महिला का सपोर्ट करना चाहिए। लेकिन मैंने कभी कंगना से अपनी फिल्मों की तारीफ नहीं सुनी। मिशन मंगल में 5 फीमेल एक्ट्रेसेस हैं और यह वुमन ओरिएंटेड मूवी है। क्या कभी कंगना ने इस फिल्म की तारीफ की। मेरे पास कंगना की तरह एक्सपीरियंस नहीं है, लेकिन मैंने कुछेक अच्छी फिल्में की हैं, जिनकी तारीफ की जा सकती है।'' बता दें कि मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज हुई है।