करीना कपूर (Kareena Kapoor) के पापा रणधीर कपूर एक बार फिर अपने दोनों भाइयों को याद करके भावुक हो गए हैं। रणधीर ने सोशल मीडिया पर दोनों भाइयों की एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए इमोशनल नोट लिखा है। इसके साथ ही रणधीर ने बताया कि दोनों भाइयों के जाने के बाद वो उन्हें कितना मिस कर रहे हैं। बता दें कि पिछले एक साल के दौरान कपूर खानदान में ऋषि कपूर और उनके छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो चुका है।

मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) के पापा रणधीर कपूर एक बार फिर अपने दोनों भाइयों को याद करके भावुक हो गए हैं। रणधीर ने सोशल मीडिया पर दोनों भाइयों की एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए इमोशनल नोट लिखा है। इसके साथ ही रणधीर ने बताया कि दोनों भाइयों के जाने के बाद वो उन्हें कितना मिस कर रहे हैं। बता दें कि पिछले एक साल के दौरान कपूर खानदान में ऋषि कपूर और उनके छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो चुका है। ऋषि कपूर का निधन जहां 30 अप्रैल, 2020 को हुआ तो वहीं राजीव कपूर पिछले महीने 9 फरवरी को इस दुनिया से चले गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

रणधीर कपूर ने राजीव और ऋषि की फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं अपने डार्लिंग ब्रदर्स को हमेशा याद करूंगा। उम्मीद है कि आप दोनों जहां भी होंगे खुश रहेंगे। रणधीर कपूर की इस पोस्ट पर फैंस और फैमिली मेंबर्स भी कमेंट कर रहे हैं। कुछ फैंस जहां रणधीर कपूर को धैर्य रखने के लिए सांत्वना दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वो भी इन लीजेंड्स को मिस कर रहे हैं।

बता दें कि पिछले महीने एक इंटरव्यू के दौरान करीना के पापा ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा था- राजीव की मौत के बाद मैं अपने घर में अकेला हो गया हूं। मैं नहीं जानता क्या हो रहा है? मैं ऋषि और राजीव दोनों के ही बराबर करीब था। मैंने कुछ सालों में अपनी फैमिली के बेहद करीबी 4 लोगों को खो दिया है। मेरी मां कृष्णा राज कपूर, बड़ी बहन रितु नंदा, ऋषि और अब राजीव भी। \

राज कपूर की पत्नी और रणधीर की मां कृष्णा राज कपूर का 87 साल की उम्र में अक्टूबर, 2018 में निधन हो गया था। कृष्णा के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट थी। कृष्णा का जब निधन हुआ था तो उनके बेटे ऋषि कपूर कैंसर का इलाज कराने न्यूयॉर्क गए थे। यही वजह थी कि ऋषि कपूर अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे। वहीं, राज कपूर की बड़ी बेटी और अमिताभ बच्चन की समधन रितु कपूर नंदा का 71 साल की उम्र में 14 जनवरी, 2020 को निधन हो गया। रितु नंदा कैंसर से पीड़ित थीं। रितु नंदा इंश्योरेंस सर्विसेस (RNIS) की चेयरपर्सन और चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर थीं।