सोनी टीवी के पॉपुलर डांस रिएलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 (Super Dancer Chapter 4) में हर हफ्ते नए-नए गेस्ट पहुंच रहे हैं। हाल ही में यहां काजोल की मां तनुजा गेस्ट बनकर आई थीं। इस दौरान तनुजा ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई मजेदार किस्से शेयर किए थे। इसके साथ ही तनुजा ने कंटेस्टेंट की हौसलाअफजाई भी की थी। तनुजा के बाद अब लोला यानी करिश्मा कपूर शो की अगली गेस्ट होंगी। 

मुंबई। सोनी टीवी के पॉपुलर डांस रिएलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 (Super Dancer Chapter 4) में हर हफ्ते नए-नए गेस्ट पहुंच रहे हैं। हाल ही में यहां काजोल की मां तनुजा गेस्ट बनकर आई थीं। इस दौरान तनुजा ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई मजेदार किस्से शेयर किए थे। इसके साथ ही तनुजा ने कंटेस्टेंट की हौसलाअफजाई भी की थी। तनुजा के बाद अब लोला यानी करिश्मा कपूर शो की अगली गेस्ट होंगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा कपूर भले ही लंबे समय से बॉलीवुड में एक्टिव नहीं हैं लेकिन वो लाइमलाइट में बनी रहती हैं। दर्शक भी करिश्मा कपूर इस शो में देखने के लिए बेताब हैं। इस शो को बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, कोरियोग्राफर गीता कपूर और मशहूर डायरेक्टर अनुराग बसु जज कर रहे हैं।

View post on Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें, तो करिश्मा कपूर आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में गेस्ट अपीयरेंस करती नजर आई थीं। लंबे समय तक एक्टिंग की दुनिया से दूर रहीं करिश्मा ने साल 2012 में 'डेंजरस इश्क' के जरिए कमबैक की कोशिश की थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। करिश्मा आखिरी बार 2020 में वेब सीरिज मेंटलहुड में नजर आई थीं।