Katirna kaif Vicky Kaushal Wedding:  कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, होटल प्रबंधक और जिला कलेक्टर के खिलाफ शिकायत की गई है। वकील नेत्रबिंदु सिंह जादौन ने चौथ माता मंदिर जाने वाले रास्ते को बंद करने की शिकायत की है।

मुंबई. कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी (Katrina Kaif Vicky Kaushal) की शादी के चर्चे हर जगह पर हैं। इनकी शाही शादी को लेकर राजस्थान के सवाईमाधोपुर में गहमागहमी बढ़ गई है। ट्रैफिक कंट्रोल विभाग से लेकर पुलिस विभाग शहर की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जुटे हुए हैं। इतना ही नहीं कुछ रुट को आमलोगों के लिए डायवर्ट भी कर दिया गया है। जिसकी शिकायत की गई है। कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, होटल प्रबंधक और जिला कलेक्टर के खिलाफ शिकायत की गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वकील नेत्रबिंदु सिंह जादौन ने चौथ माता मंदिर जाने वाले रास्ते को बंद करने की शिकायत की है। शादी के चलते फोर्ट के सामने वाला रास्ता काफी व्यस्त दिखाई दे रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में यह शिकायत दी गई है। जिसमें चौथ माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं का हवाला दिया गया है। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को आम लोगों के लिए सुचारू रखने की भी मांग की गई है। 

सवाईमाधोपुर पहुंचे कैट और विक्की 

वहीं कैटरीना कैफ और विक्की कौशल सवाईमाधोपुर पहुंच गए हैं। उन्हें जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां कपल अपने परिवार के साथ सड़क मार्ग से वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे। इस दौरान कैटरीना और विक्की कौशल बंद गाड़ी में निकले। सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस किला रोशनी से नहा उठी है। इसमें 7 दिसंबर यानी मंगलवार से प्री वेडिंग फंक्शन शुरू होंगे। 9 दिसंबर को कैटरीना और विक्की कौशल सात फेरे लेंगे। 

राजस्थानी स्वाद चखेंगे मेहमान

बताया जा रहा कि मेन्यू में देसी और वेस्टन दोनों शामिल होंगे। कथित तौर पर रविवार को मुंबई से 100 शेफ सिक्स सेंस रिजॉर्ट पहुंचे। ये शेफ बड़वारा स्थित एक होटल में ठहरेंगे। ये लोग गेस्ट के लिए अलग-अलग मेन्यू के खाना परोसेंगे। विक्की और कैट की शादी में कुछ विदेशी मेहमान भी पहुंचे हैं। माना जा रहा है इन्हें खाने में इनका मनपसंदीदी डिश परोसा जाएगा इसका खास ख्याल रखा गया है। शादी में मेहमानों को राजस्थानी जायका का भी स्वाद चखाया जाएगा। गेस्ट के लिए स्पेशल दाल-बाटी चूरमा, हल्दी और कैरी-संगरी की सब्जी भी परोसी जाएगी। 

और पढ़ें:

KATIRNA KAIF VICKY KAUSHAL MARRIAGE:जयपुर पहुंचे विक्की-कटरीना, सामने आई पहली तस्वीर

Katirna kaif Vicky Kaushal Marriage: कैट-विक्की की होगी ग्रैंड संगीत सेरेमनी, कपल इस गाने पर करेंगे डांस

Katirna kaif Vicky Kaushal Marriage: शादी से 3 दिन पहले बेहद खूबसूरत लिबास में दिखीं विक्की की दुल्हनिया