Lata mangeshkar passes away : रविवार सुबह 8.12 बजे 92 की उम्र में लता मंगेशकर का निधन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो गया। 28 दिन पहले उन्हें कोविड- 19 (Covid 19) संक्रमण हुआ था। इसके बाद से वे मौत से लड़ रही थीं। उनके निधन पर न सिर्फ भारत, बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी शोक है। पाकिस्तान के मंत्री और विपक्ष के नेता समेत हजारों लोगों ने लता मंगेशकर को नम आंखों से याद किया। 

इंटरनेशनल डेस्क। भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata mangeshkar passes away) के चाहने वाले न सिर्फ भारत में हैं, बल्कि पूरी दुनिया के लोगों को उनकी आवाज का दीवाना बना दिया था। रविवार को जब उनके निधन की खबर फैली तो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी शोक संदेश आए। पाकिस्तान में इमरान सरकार के मंत्री फवाद चौधरी ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा- उन्होंने संगीत की दुनिया में दशकों तक राज किया। उनकी आवाज का जादू हमेशा हमारे दिलों में कायम रहेगा। 

इमरान के मंत्री ने बीजिंग से जताया शोक

Scroll to load tweet…

फवाद चौधरी इस समय पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ चीन के बीजिंग में हैं। उन्होंने उर्दू और इंग्लिश, दोनों भाषाओं में ट्वीट किया। अंग्रेजी में किए गए ट्वीट में उन्होंने लता मंगेशकर को संगीत की बेताज रानी बताया। उन्होंने कहा कि वह संगीत की बेताज रानी थीं। आने वाले समय में भी उनकी आवाज सभी के लिए लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी। न सिर्फ पाकिस्तनी मंत्री, बल्कि पाकिस्तानी मीडिया में भी लता मंगेशकर के निधन की खबरें चलती रहीं। सुबह से पाकिस्तान के टीवी चैनलों में लता मंगेशकर के गाने बजते दिखे। पाकिस्तानी न्यूज पोर्टल डॉन ने भी लता मंगेशकर के निधन की खबर को काफी प्रमुखता से प्रकाशित किया है। 

Lata Mangeshkar के गैराज में खड़ी हैं कई शानदार कारें, इंदौर में इस बेहद खास के नाम से खरीदी थी पहली कार

शहबाज शरीफ के ट्वीट पर सैकड़ों प्रतिक्रियाएं 

Scroll to load tweet…


पाकिस्तान में विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ ने ट्विटर पर लिखा - लता मंगेशकर के निधन से संगीत की दुनिया ने एक ऐसी गायिका खो दी है, जिसने अपनी सुरीली आवाज से पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेरी पीढ़ी के लोग उनके खूबसूरत गीतों को सुनकर बड़े हुए हैं जो हमारी स्मृति का हिस्सा रहेंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे! शाहबाज शरीफ के ट्वीट पर सैकड़ों लोगों ने सहमति भरी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान के लोगों ने लता मंगेशकर को नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। एक यूजर ने यू ट्यूब पर 'एक प्यार का नगमा है...' गाने का लिंक शेयर कर लिखा- महान लता मंगेशकर का यह गाना हमेशा मेरे दिल के करीब रहा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

30 हजार से अधिक गाने गाए
रविवार सुबह 8.12 बजे 92 की उम्र में लता मंगेशकर का निधन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो गया। 28 दिन पहले उन्हें कोविड- 19 (Covid 19) संक्रमण हुआ था। इसके बाद से वे मौत से लड़ रही थीं। लता मंगेशकर ने अपने जीवन में 36 से ज्यादा भाषाओं में 30 हजार के करीब गाने गाए थे। 

यह भी पढ़ें
Lata Mangeshkar की बचपन से लेकर जवानी तक की देखें अनदेखी तस्वीरें, जो बेशकीमती यादों से है
आखिर स्वर सम्राज्ञी लता जी ने ताउम्र क्यों नहीं की शादी, एक इंरटव्यू में किया था चौंकाने वाला खुलासा
रानू मंडल को लताजी के गाने ने दी थी नई जिंदगी, दीदी ने आगे बढ़ने के लिए दी थी बड़ी सलाह