लीसा हेडन दोबारा प्रेग्नेंट है और अब वे कभी भी मां बन सकती हैं। उन्होंने हैवी बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा- 'any day now 🌕'. बता दें कि लीसा 9 महीने की प्रेग्नेंट हैं। लीसा ढाई साल के बेटे की मां है। एक्ट्रेस द्वारा शेयर की फोटो देख फ्रेंड्स और फैन्स ने उन्हें बधाई दी।

मुंबई.  अक्षय कुमार के साथ कुछ फिल्मों में स्क्रीन शेयर करने वाली लीसा हेडन दोबारा प्रेग्नेंट है और अब वे कभी भी मां बन सकती हैं। उन्होंने हैवी बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा- 'any day now 🌕'. बता दें कि लीसा 9 महीने की प्रेग्नेंट हैं। लीसा ढाई साल के बेटे की मां है। एक्ट्रेस द्वारा शेयर की फोटो देख फ्रेंड्स और फैन्स ने उन्हें बधाई दी। लीसा ने प्रेग्नेंसी में पति के साथ डांस करते एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो पर उन्होंने कैप्सन लिखा- Sober dancing 🕺.

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


3 साल पहले की थी शादी
लीसा ने 2016 में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड डिनो ललवानी से शादी की थी। दोनों थाईलैंड के फुकेट में स्थित अमनपुरी बीच रिजॉर्ट में शादी के बंधन में बंधे थे। लीसा शादी के दो महीने पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। शादी के ढाई महीने बाद उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट कर प्रेग्नेंसी को कन्फर्म किया था। उन्होंने 2017 में बेटे को जन्म दिया था।

View post on Instagram


पाकिस्तानी मूल के बिजनेजमैन से शादी
लीसा के पति पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश एंटरप्रेन्योर गुल्लू ललवानी के बेटे हैं। डिनो ने शादी करने से पहले डेढ़ साल लीसा ने उन्हें डेट किया था। लीसा ने अपनी शादी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर सभी को वेडिंग की जानकारी दी थी।

View post on Instagram


इन फिल्मों में किया काम
लीसा आखिरी बार फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आईं थी। इसके अलावा लीसा बॉलीवुड में 'आयशा', 'रास्कल', 'क्वीन', 'द शौकीन्स', 'संता बंता प्राइवेट लिमिटेड', 'हाउसफुल-3' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।