करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने हाल ही में गर्लगैंग (मलाइका, अमृता और करिश्मा) के साथ अपने घर पर एक पार्टी की थी। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें हाल ही में मलाइका (Malaika Arora) और करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। 

मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने हाल ही में गर्लगैंग (मलाइका, अमृता और करिश्मा) के साथ अपने घर पर एक पार्टी की थी। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें हाल ही में मलाइका (Malaika Arora) और करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इस फोटो में मलाइका अपनी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर के साथ ग्लैमरस अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। इस फोटो को करीना कपूर ने भी शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए करीना ने लिखा- OG. 

View post on Instagram

मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर करीना के साथ जो फोटो डाली है, उसमें करीना कपूर टी-शर्ट और उसके ऊपर सिल्वर चैन पहने नजर आ रही हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा खुले बालों और ब्लैक स्पैगिटी टॉप में बेहद हॉट लुक में नजर आ रही हैं। बता दें कि यह फोटो शनिवार रात की है, जब मलाइका और करीना एक-दूसरे से मिली थीं। 

View post on Instagram

बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर बॉलीवुड की ग्रैंड पार्टियों में नजर आती हैं। हाल ही में मलाइका फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के साथ पार्टी एन्जॉय करती नजर आई थीं। इस दौरान मलाइका मनीष की गोद में बैठकर पोज देती दिखी थीं। पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहनी थी। इस दौरान उन्होंने वर्साचे के व्हाइट ब्रालेट के साथ, ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक लेदर जैकेट कैरी किया था। इस आउटफिट में मलाइका बेहद बोल्ड और ग्लैमरस दिख रही थीं। 

View post on Instagram

अपनी किताब प्रेग्नेंसी बाइबिल को लेकर चर्चा में हैं करीना : 
वहीं, करीना कपूर की बात करें तो वो इन दिनों अपनी किताब ‘प्रेग्नेंसी बाइबल' को लेकर सुर्खियों में हैं। करीना कपूर ने 9 जुलाई को प्रेग्नेंसी पर अपनी किताब लॉन्च की है। यह किताब करीना के दोनों समय की प्रेग्नेंसी के एक्सपीरियंस पर बेस्ड है। बता दें कि करीना कपूर पहली बार 20 दिसंबर, 2016 को मां बनी थीं। उन्होंने तैमूर को जन्म दिया था। इसके बाद उन्होंने फरवरी, 2021 में अपने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया। करीना कपूर जल्द ही आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। इसके अलावा करीना को एक फिल्म के लिए सीता का रोल भी ऑफर किया गया था, जिसे लेकर काफी विवाद हो गया था।