पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के पिता के साथ 58,000 रुपयों की ठगी का मामला सामने आया है। मानुषी के पिता से मुंबई के मूवर्स और पैकर्स ने धोखा किया है।

मुंबई. पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के पिता के साथ 58,000 रुपयों की ठगी का मामला सामने आया है। मानुषी के पिता से मुंबई के मूवर्स और पैकर्स ने धोखा किया है। पुलिस से की गई शिकायत में मानुषी के पिता ने बताया कि आरोपियों ने उनसे नगद पैसे लिए थे और अब गायब हो चुके हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मानुषी के पिता ने इस कंपनी से ऑनलाइन संपर्क किया था। मानुषी के पिता का नाम बसु छिल्लर है और वो पेशे से वैज्ञानिक हैं। बसु ने आनलाइन डील के बाद पैसे दे दिए और इसके बाद से हीं केपनी के लोग गायब हो गए। जब कंपनी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामले की सूचना दी। पुलिस ने FIR लिखकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मानुषी के पिता अपना घर बांद्रा से अंधेरी से शिफ्ट करना चाह रहे थे। उन्होंने इस काम के लिए ऑनलाइन इस कंपनी से संपर्क किया और पैसे दे दिए। बसु छिल्लर चेक से पेमेंट करना चाह रहे थे, पर उन लोगों ने कैश या ऑनलाइन पेमेंट करने को कहा। मकान की शिफ्टिंग 2 अगस्त को होनी थी, पर बसु ने कुछ कारणों से इसे 7 अगस्त करवा दिया। इसके बाद कंपनी के जावेद नाम के कर्मचारी ने वर्कर न होने का बहाना कहकर काम अगले दिन के लिए शिफ्ट कर दिया और दोबारा इन लोगों से संपर्क नहीं हो पाया। पुलिस ने जावेद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। 

View post on Instagram

अक्षय कुमार के साथ फिल्म में दिखेंगी मानुषी
मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड बनने के बाद अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर ली है। उन्होंने अपनी पहली फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। मानुषी अगले साल दिवाली के मौके पर पृथ्वीराज नाम की फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का डायरेक्सन चंद्रप्रकाश द्रिवेदी कर रहे हैं। मानुषी इस फिल्म में संयोगिता का किरदार निभा रही हैं।