अपने ऑस्ट्रेलिया टूर और दूसरे प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे करने के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर से अपना कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' लेकर आ रहे हैं। इस बार उनके शो में कई नए कॉमेडियंस की एंट्री हुई है और अब इसमें सिद्धार्थ सागर का भी नाम जुड़ गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. कभी ड्रग्स की लत में अपना पूरा करियर और पर्सनल लाइफ बर्बाद कर देने वाले कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर अब 5 साल बाद टीवी पर कमबैक कर रहे हैं। वे जल्द ही शुरू होने वाले 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन में नजर आंएगे। सिद्धार्थ सागर को आखिरी बार जी कॉमेडी शो में देखा गया था। अब वे एक बार फिर से टीवी पर कमबैक करने जा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कपिल संग शो करना अच्छा लगता है
हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में स्टैंड अप कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने कहा, 'हाल ही में ओटीटी पर स्ट्रीम हुए एक शो 'केस तो बनता है' में मेरी परफॉरमेंस की बहुत तारीफ की गई। जब लोग मेरी तारीफ करते थे तो मुझे उम्मीद थी कि मुझे 'द कपिल शर्मा शो' से ऑफर आएगा और फाइनली वो आ ही गया। कपिल भाई के साथ शो करना अच्छा लगता है।' 

टैलेंट किसी से उधार नहीं ले सकते
सिद्धार्थ सागर ने आगे कहा, 'मैंने देखा है कि आर्ट आपके अंदर से ही आती है। इसे खुद से सीखा नहीं जा सकता। आप सिर्फ इसे तभी निखार सकते हैं जब ऊपर वाले ने आपको यह तोहफे में दी हो। एक अच्छी शुरुआत करने के लिए टैलेंट की जरूरत होती है और टैलेंट किसी से उधार नहीं लिया जा सकता।'

मां पर ही लगाए थे ड्रग्स देने के इल्जाम
बता दें कि सिद्धार्थ इस शो पर एनर्जेटिक परफॉरमेंस ,डांस ,कॉमेडी और खूब सारी मस्ती करते नजर आएंगे। सिद्धार्थ के पास्ट की बात करें तो कोरोना काल से पहले वे 'कॉमेडी सर्कस' और 'कॉमेडी क्लास' जैसे टीवी शोज से मशहूर हुए थे। इसे बाद उन्हें ड्रग्स की लत लग गई थी और वे अचानक गायब हो गए थे। कुछ वक्त बाद वे पुलिस को बहुत बुरी हालत में मिले जिसके बाद सिद्धार्थ को रिहैब सेंटर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सिद्धार्थ की मां ने बताया था कि वे बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं। बाद में सिद्धार्थ ने अपनी मां पर ही यह इल्जाम लगाए थे कि वो ही उन्हें ड्रग्स देती हैं।

और भी पढ़ें...

'गुडबाय' ट्रेलर लॉन्च इवेंट: फैंस के गाल चूमती नजर आईं रश्मिका मंदाना, इवेंट में छलक उठे एकता कपूर के आंसू

जिम के बाहर हॉट लुक में दिखीं शर्मा सिस्टर्स, ट्रोलर्स बोले- 'इनको कपड़े नहीं मिल रहे, कोई काम तो दे दो'

अपनी शक्ल देखकर घंटों रोती थी यह एक्ट्रेस, बोलीं- 'मैं खूबसूरत पैदा नहीं हुई थी, हर रोज खुद को ग्रूम किया'

'कहो न प्यार है' से 'कृष 3' तक राकेश रोशन ने जब भी किया बेटे ऋतिक संग काम, खड़ा हुआ कोई ना कोई विवाद