कश्मीर को लेकर किए गए माहिरा खान के ट्वीट के बाद लोग भड़क गए और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने सोमवार को धारा 370 हटा दी। इसके साथ ही अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश होंगे। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने और उसे केंद्र शासित राज्य बनाने के फैसले पर शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में काम कर चुकी पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'जिस पर हम चर्चा नहीं करना चाहते, उस पर हमें खामोश कर दिया गया है। ये रेत पर लकीर खींचने की तरह है। जन्नत सुलग रहा है और हम खामोशी से आंसू बहा रहे हैं।' माहिरा के ट्वीट के बाद लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

- सोशल मीडिया यूजर माहिरा को ट्वीट करते हुए सवाल कर रहे हैं कि आप क्यों डिस्टर्ब हो रही हैं?

Scroll to load tweet…

- वहीं एक यूजर ने लिखा- ''आप हनुमान चालीसा पढ़िए सब डर भाग जाएगा।

Scroll to load tweet…

- एक और यूजर ने लिखा- 'माहिरा पहले आप रोटी पर ध्यान दें उसके बाद इस फैसले पर रिएक्शन दें।' 

Scroll to load tweet…

रणबीर कपूर के साथ सिगरेट पीती दिखी थीं माहिरा...
बता दें कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भारत में काफी चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा मार्च, 2018 में माहिरा और रणबीर कपूर की फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दोनों न्यूयॉर्क की सड़कों पर खुलेआम सिगरेट पीते नजर आए थे। इस दौरान माहिरा व्हाइट कलर के बैकलेस शॉर्ट में काफी स्टनिंग लग रही थीं। साथ ही, उनकी पीठ पर लव बाइट जैसा निशान भी दिखाई दे रहा था। रणबीर और माहिरा की डेटिंग की खबरें मार्च 2017 में ग्लोबल टीजर प्राइज के दौरान आनी शुरू हुई थीं। इस अवॉर्ड में न सिर्फ दोनों साथ-साथ दिखे थे, बल्कि रेड कार्पेट पर एक-दूसरे के साथ पोज देते भी नजर आए थे।

Scroll to load tweet…

तलाकशुदा और एक बच्चे की मां हैं माहिरा...
- शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' (2017) के जरिए बॉलीवुड में एंट्री करने वाली माहिरा खान न सिर्फ तलाकशुदा हैं, बल्कि एक बेटे अजलान की मां भी हैं।
- उन्होंने 2007 में अली अस्कारी नाम के शख्स से निकाह किया था। हालांकि बाद में दोनों ने 2015 में तलाक ले लिया था। 
- बता दें, लंबे समय तक कैटरीना कैफ के साथ रिलेशन में रहे रणबीर का भी अब ब्रेकअप हो चुका है।