परेश रावल ने अपने ट्वीट में लिखा- म्यांमार से भारत -1769 किलोमीटर,  म्यांमार से चीन- 2 किलोमीटर। लेकिन फिर भी रोहिंग्या भारत क्यों आना चाहते हैं, चीन क्यों नहीं जाना चाहते। दरअसल, भारत से इतर चीन में न तो कोई सेक्युलर है, न बुद्धिजीवी और न ही राष्ट्र विरोधी, जोकि रोहिंग्याओं का समर्थन करें।

मुंबई। देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर चल रही बहस के बीच बॉलीवुड एक्टर परेश रावल का ट्वीट चर्चा में है। दरअसल, परेश रावल का यह ट्वीट सीधे तौर पर CAA या NRC को लेकर नहीं, बल्कि रोहिंग्या के लिए है। परेश रावल के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

आखिर रोहिंग्या को लेकर ऐसा क्या बोल गए परेश रावल : 
परेश रावल ने अपने ट्वीट में लिखा- म्यांमार से भारत -1769 किलोमीटर, म्यांमार से चीन- 2 किलोमीटर। लेकिन फिर भी रोहिंग्या भारत क्यों आना चाहते हैं, चीन क्यों नहीं जाना चाहते। दरअसल, भारत से इतर चीन में न तो कोई सेक्युलर है, न बुद्धिजीवी और न ही राष्ट्र विरोधी, जोकि रोहिंग्याओं का समर्थन करें। परेश रावल का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं परेश रावल : 
परेश रावल एक्टर होने के साथ ही साथ सांसद भी रह चुके हैं। वो 2014 में ईस्ट अहमदाबाद सीट से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर जीते थे। 30 मई, 1955 को मुंबई में जन्मे परेश रावल ने 1985 में आई फिल्म अर्जुन से डेब्यू किया था। बाद में 1986 में आई फिल्म 'नाम' से परेश रावल को पहचान मिली। उन्हें अंदाज अपना अपना, हेरा फेरी, आवारा पागल दीवाना, गरम मसाला, हंगामा, मालामाल वीकली, चुप चुपके, भूलभुलैया और वेलकम जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

Scroll to load tweet…