शुक्रवार 4 नवंबर को मिली, फोन भूत और डबल एक्सएल फिल्म एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, तीनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। तीनों फिल्मों की कमाई के दूसरे दिन का आंकड़ा भी सामने आ गया है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. बीते शुक्रवार यानी 4 नवंबर को तीन फिल्में फोन भूत (Phone Bhoot), मिली (Mili) और डबल एक्सएल (Double XL) एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, तीनों ही फिल्मों की हालत बॉक्स ऑफिस बहुत ज्यादा खराब है। इनमें से कैटरीना कैफ ( Katrina Kaif) की फिल्म फोन भूत ने तो फिर भी करोड़ का आंकड़ा छू लिया है, लेकिन जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की फिल्में तो लाख रुपए पर ही अटक कर रह गई हैं। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो तीनों फिल्मों ने मिलकर दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 5.50 करोड़ की कमाई की है। इसमें भी कैटरीना की फिल्म का कमाई सबसे ज्यादा है। फोन भूत की पहले दिन कमाई की तुलना में दूसरे दिन का कलेक्शन ज्यादा अच्छा रहा। बता दें कि पहले दिन फिल्म ने 2.02 करोड़ रुपए कमाए थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


कैटरीना कैफ की फोन भूत दौड़ में आगे
बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कैटरीना कैफ-ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म फोन भूत दौड़ में सबसे आगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने दूसरे दिन 3.50 करोड़ की कमाऊ की है। फिल्म की कमाई में पहले दिन के मुकाबले उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि, ट्रेड एनालिस्ट के अनुमान के मुकाबले फिल्म की कमाई काफी कम है। बता दें कि फोन भूत का बजट 90 करोड़ रुपए हैं। इस फिल्म के जरिए कैटरीना कैफ ने करीब सालभर बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की। इससे पहले वे पिछले साल यानी 2021 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म सूर्यवंशी में नजर आई थी, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में थे। उनकी अपकमिंग फिल्म मैरी किसमस है, जिसमें वह साउथ स्टार विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी।


- बात जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली के करें तो 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की हालत बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छी नहीं है। फिल्म ने दूसरे दिन 40 से 50 लाख रुपए तक की कमाई की। बता दें कि इससे पहले जाह्नवी की फिल्म गुड लक जैरी ओटीटी पर रिलीज हुई, जिसे भी खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।


- सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म डबल एक्सएल की हालत तो बहुत ही ज्यादा खस्ता है। फिल्म ने पहले जहां 10-15 लाख रुपए की कमाई की थी नहीं दूसरे दिन 20-30 लाख रुपए कता आंकड़ा ही छू पाई। बता दें कि सोनाक्षी भी लंबे समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आई।

ये भी पढ़ें
इस FLOP फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई से भी इतनी पीछे है कैटरीना कैफ की फोन भूत, जानें 7 मूवीज का हाल

10 DISASTER फिल्में कैटरीना कैफ की, इनसे हुआ करोड़ों का घाटा, खुद के दम पर नहीं दी 1 भी HIT

FLOP की लिस्ट में नंबर 1 पर अक्षय कुमार, BOX OFFICE पर पीटे आमिर-रणवीर-शाहिद भी, करोड़ा का घाटा

दुनिया में सबसे ज्यादा कमाने वाली 10 फिल्में, TOP में एक भी इंडियन नहीं, इसका अभी तक नहीं टूटा रिकॉर्ड