बी-टाउन में बुरी खबर थमने का नाम ही नहीं ले रही है। जहां दुनिया कोरोना वायरस के कहर से परेशान है। लोग लॉकडाउन के चलते घरों में फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वहीं, 2020 में बॉलीवुड से लगातार बुरी खबर आ रही है। 

मुंबई. बी-टाउन में बुरी खबर थमने का नाम ही नहीं ले रही है। जहां दुनिया कोरोना वायरस के कहर से परेशान है। लोग लॉकडाउन के चलते घरों में फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वहीं, 2020 में बॉलीवुड से लगातार बुरी खबर आ रही है। ऋषि कपूर और इरफान खान के बाद अब 'पीके' और 'रॉक ऑन' से बॉलीवुड की दुनिया में पहचान बनाने वाले साई गुंडेवर का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस गंभीर बीमारी का शिकार था एक्टर

बताया जा रहा है कि साई गुंडेवर काफी दिनों से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे और बीते 10 मई को एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। साई गुंडेवर ने एमटीवी स्प्लिट्सविला से जबरदस्त पहचान बनाई थी। साईं गुंडेवर के निधन की जानकारी महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट के जरिए साई गुंडेवर को श्रद्धांजलि भी दी।

साई गुंडेवर के निधन को लेकर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने लिखा कि पीके एक्टर साईं प्रसाद गुंडेवर, जिन्होंने लाखों लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई और दर्शकों का दिल जीता, लंबे वक्त के बाद कैंसर से लड़ते हुए दुनिया को अलविदा कह गए। सिनेमा जगत ने एक शानदार एक्टर को खो दिया। परिवार के प्रति संवेदनाएं।" मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साईं गुंडेवर ब्रेन कैंसर के इलाज के लिए लॉस एंजिलिस भी गए थे, लेकिन कुछ दिनों पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

Scroll to load tweet…

इन फिल्मों में काम कर चुके गुंडेवर

'पीके' के अलावा साई गुंडेवर ने बॉलीवुड में कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। उन्होंने अपने करियर के दौरान 'डेविड', 'आई मी और मैं', 'युवराज', 'बाजार', 'पप्पू कांट डांस साला' और 'लव ब्रेकअप जिंदगी' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें सबसे पहले साल 2010 में स्प्लिट्सविला में देखा गया था, इसके बाद वह सर्वाइवर में भी नजर आए थे। साईं गुंडेवर ने फैशन डिजाइनर सपना अमीन से शादी की थी।