एक्ट्रेस पूनम पांडे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस में एफआईआर के लिए गई थीं। जहां पर पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज करने से साफतौर से मना कर दिया था। ऐसे में अब पूनम पांडे ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करने का फैसला किया है।

मुंबई. एक्ट्रेस पूनम पांडे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस में एफआईआर के लिए गई थीं। जहां पर पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज करने से साफतौर से मना कर दिया था। ऐसे में अब पूनम पांडे ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करने का फैसला किया है। ये पूरा मामला पूनम पांडे द्वारा Armsprime Media के साथ 2019 में साइन किए गए एक कॉन्ट्रैक्ट के साथ शुरू हुआ था। ये कंपनी एक ऐप बनाने वाली थी, जिससे होने वाले फायदे का एक हिस्सा पूनम को दिया जाना था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूनम ने रद्द कर दिया था कॉन्ट्रैक्ट

मामले को लेकर पूनम का कहना है कि जब उन्हें पता चला कि होने वाले फायदे को लेकर उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है तो उन्होंने इस कॉन्टैक्ट को रद्द कर दिया था। इस कॉन्टैक्ट के खत्म होते ही उन्हें उनके प्राइवेट नंबर पर कॉल आने शुरू हो गए थे। इसमें उनसे अलग-अलग रिक्वेस्ट की जाती थी। पूनम ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से करनी चाही लेकिन जब वो राज कुंद्रा की शिकायत लेकर पुलिस में गईं तो पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। 

एक्ट्रेस ने छोड़ दिया था देश 

जब पुलिस ने पूनम की शिकायत नहीं सुनी तो अब उन्होंने कोर्ट का रुख करने का फैसाल किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो पूनम तीन महीने के लिए देश से बाहर ये सोचकर चली गई थीं कि सारी चीजें सुधर जाएंगी। उन्होंने अपना नंबर बदलकर देखा पर हालात जस के तस ही रहे। बता दें, पूनम 'नशा', 'द जर्नी ऑफ कर्मा' और 'आ गया हीरो' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।