प्रियंका चोपड़ा ने कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अपनी सास डेनिस जोनस को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर की है। फोटोज में सास-बहू की बॉन्डिंग देखने लायक है। फोटो शेयर कर लिखा- हैप्पी बर्थडे मॉम जोनस। आपको अपनी जिंदगी में पाकर बहुत ज्यादा खुश हूं। आज आपको ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। आपको प्यार और मिस यू।

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी हुई है। वे जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बिजी रहती है उतना ही अपनी पर्सनल लाइफ पर भी फोकस करती है। वे मायके वालों के साथ ही ससुरालवालों का भी खासतौर पर ख्याल रखती है। कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अपनी सास डेनिस जोनस को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर की है। फोटोज में सास-बहू की बॉन्डिंग देखने लायक है। प्रियंका ने फोटो शेयर कर लिखा- हैप्पी बर्थडे मॉम जोनस। आपको अपनी जिंदगी में पाकर बहुत ज्यादा खुश हूं। आज आपको ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। आपको प्यार और मिस यू। वैसे, हमें साथ में और ज्यादा फोटोज क्लिक करवाने की जरूरत है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


बेहद खूबसूरत है सास
शायद कम ही लोग जानते हैं प्रियंका और उनकी सास की उम्र में ज्यादा अंतर नहीं है। दोनों में महज 16 साल का अंतर है। डेनिस अभी 55 साल की हैं, जबकि प्रियंका 38 साल की है। दोनों सास-बहू कम और देवरानी-जेठानी ज्यादा लगती है। वैसे, प्रियंका सी सास खूबसूरती में किसी हीरोइन से कम नहीं है। बता दें कि प्रियंका अपने पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनास से भी उम्र में 10 साल बड़ी है।


पेशे से टीचर है प्रियंका की सास
बता दें प्रियंका चोपड़ा जोनस की सास डेनिस जोनस खूबसूरती के मामले में अपनी बहू प्रियंका से जरा भी कम नहीं हैं। पेशे से डेनिस एक टीचर हैं। डेनिस, प्रियंका और निक की रिंग सेरेमनी और शादी के दौरान भारत आई थीं। यहां उन्होंने वेस्टर्न कल्चर से हटकर इंडियन कल्चर का जमकर आनंद लिया था। डेनिस यहां साड़ी और सलवार सूट इंडियन अटायर में नजर आई थी। डेनिस के 4 बेटे हैं निक जोनास, केविन जोनास, जो जोनास और फ्रेंकी जोनास। उनके पति या प्रियंका के ससुर का नाम पॉल केविन जोनस है। 


प्रियंका का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग लंदन में खत्म कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने दूसरी फिल्म मैट्रिक्स की भी शूटिंग खत्म कर ली है। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'वी कैन बी हीरोज', 'द मैट्र‍िक्स 4' शामिल है। इससे पहले प्रियंका फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं।