पोर्न कंटेंट केस (Porn Content Case) में गिरफ्तार शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को जमानत मिल गई है। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर राज कुंद्रा को जमानत दे दी है।

मुंबई। पोर्न कंटेंट केस (Porn Content Case) में गिरफ्तार शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को जमानत मिल गई है। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर राज कुंद्रा को जमानत दे दी है। बता दें कि राज कुंद्रा पर अश्लील कंटेंट बनाने और उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने 19 जुलाई को पूछताछ के बाद राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। राज के अलावा इस केस में पुलिस ने कई और लोगों को भी अरेस्ट किया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

राज कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल के मुताबिक, ओटीटी पर क्या अपलोड करना है ये सेलिब्रिटी और प्रोड्यूसर तय करते थे ना कि राज कुंद्रा। 1400 पेजों की चार्जशीट में एक भी ऐसा सबूत नहीं, जो ये बताता हो कि राज कुंद्रा कंटेंट अपलोड करते थे। जमानत की औपचारिकताएं जल्द पूरी कर ली जाएंगी। हो सकता है राज कुंद्रा आज ही बाहर आ जाएं वरना कल वो जेल से बाहर होंगे। 

View post on Instagram

पोर्नोग्राफी केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। ये चार्जशीट करीब 1400 पन्ने की है, जिसमें 43 गवाहों के बयान दर्ज हैं। राज कुंद्रा से जुड़े पोर्न केस में एक व्हाट्सएप ग्रुप चैट सामने आई थी। इस ग्रुप का नाम H अकाउंट्स था। ग्रुप के एडमिन राज कुंद्रा थे। कहा गया था कि इस ग्रुप में मॉडल्स के पेमेंट से लेकर कमाई तक की बातचीत होती थी। 

ये भी देखें : 
तो क्या शिल्पा शेट्टी ने कर ली पति राज कुंद्रा का घर छोड़ने की प्लानिंग, इस सदमे से नहीं निकल पा रही बाहर
Celebs Spotted: पति जेल में और खुद सुपर डांसर के सेट पर पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, पहली बार चेहरे से गायब थी हंसी

हाल ही में वैष्णो देवी के दर्शन करने गई थीं शिल्पा : 
राज कुंद्रा ने कई बार जमानत याचिका लगाई लेकिन हर बार मुंबई हाईकोर्ट द्वारा उसे खारिज कर दिया गया। इसी बीच शिल्पा शेट्टी ने हिम्मत जुटाई और उन्होंने दोबारा डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर 4' में वापसी की। उन्होंने शो में वापसी को लेकर एक शर्त रखी थी कि उनसे इस केस के बारे में कोई बात नहीं करेगा। कुछ दिनों पहले ही शिल्पा शेट्टी वैष्णो देवी के दर्शन करने गई थीं। 

क्या है मामला : 
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। बता दें कि राज कुंद्रा पर अश्लील कंटेंट बनाने और उन्हें Hotshots नाम के ऐप पर अपलोड करने के साथ ही कई स्ट्रगलिंग एक्ट्रेसेस को ब्लैकमेल करने के भी आरोप हैं। इस मामले में शिल्पा शेट्टी ने कहा था कि उनके पति पोर्न नहीं बल्कि इरॉटिक फिल्में बनाते हैं।