टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' से पहचान बनाने वाले राजा चौधरी की पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने पूर्व पत्नी श्वेता तिवारी, बेटी पलक तिवारी, शराब की लत और  पैरेंट्स समेत कई विषयों पर चर्चा की।

एंटरटेनमेंट डेस्क. कभी टीवी एक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर रहे राजा चौधरी अब सिर्फ विवादों के चलते ही चर्चित रहते हैं। एक बार फिर से राजा की पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बन गई है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राजा ने अपनी लाइफ से जुड़े कई लोगों और मुद्दों पर बात की। इस इंटरव्यू में राजा चौधरी ने अपने ऊपर लगे हर इल्जाम को स्वीकार किया। उन्होंने अपनी दोनों शादियां के टूटने और ब्रेकअप के दर्द से गुजरने के बारे में भी बात की। इतना ही नहीं राजा ने खुद को दिल टूटा हुआ इंसान भी बताया है। इस खबर में जानिए उन्होंने क्या-क्या कहा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कभी शराब से निकलने के बारे में नहीं सोचा
सबसे पहले तो राजा ने अपनी शराब पीने की लत पर बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरी इसी ड्रिकिंग प्रॉब्लम ने मेरी लाइफ खराब कर दी है। पर मैं इसे ठीक नहीं कर पा रहा हूं। शायद मैंने कभी इससे बाहर निकलने के बारे में सोचा ही नहीं। इसके लिए मैं कई डॉक्टर्स और साइकेट्रिस्ट से भी मिल चुका हूं। मैं एक दिल टूटा हुआ इंसान हूं और इसलिए मुझे शराब की लत लग गई है।' बता दें कि हाल ही में राजा की एक्स गर्लफ्रेंड श्रद्धा शर्मा ने एक्टर से अपना रिश्ता तोड़ने की वजह बताते हुए कहा था कि वे शराब पीने के बाद वॉयलेंट हो जाते हैं।

पैरेंट्स को भी उतना ही बुरा लगता हूं जितना दिखाया गया
इसके बाद राजा ने अपने माता-पिता के बारे में बात की। उन्होंने बताया, 'मेरे पेरेंट्स के साथ भी मेरे रिश्ते ठीक नहीं है। मैं लॉकडाउन में उनके साथ रह रहा था पर अगर आप कुछ नहीं करते हैं तो घर पर भी कोई आपकी इज्जत नहीं करता। मैंने उनके प्रति खुद को समर्पित किया, लेकिन उन्हें लगता है उन्हें मेरी जरूरत नहीं है। पेरेंट्स कहते हैं कि मैं वापस मुंबई लौट जाऊं। वो मुझपर यकीन ही नहीं करते। उन्हें भी लगता है कि मैं उतना ही बुरा हूं जितना बुरा में दिखाया गया है।'

श्वेता को तो पैराशूट मिल गया
2007 मैं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी से अलग हो चुका राजा ने बताया कि वे एक्स वाइफ श्वेता के संपर्क में नहीं हैं। श्वेता ने उनका नंबर ब्लॉक कर रखा है। हमारा मामला कभी खत्म ही नहीं हुआ। हम दोनों ही एक साथ कूदे। उन्हें तो पैराशूट मिल गया पर मुझे नहीं मिला। 

खुशी है कि बेटी बिजी रहती है
वहीं बेटी पलक के बारे में राजा कहते हैं, 'मैं उसके संफर्क में हूं पर वो काफी बिजी रहती है। यह देखकर काफी अच्छा भी लगता है कि उसके पास ढ़ेर सारा काम है। बाकी जब उससे बात करनी हो तो मैं उसको मैसेज या ईमेल करता हूं और फिर उसके रिप्लाय का इंतजार करता हूं। हमारी मुलाकात नहीं होती। अब या तो वो बहुत बिजी है या फिर मुझे इग्नोर कर रही है।'

कोई मुझे डेट नहीं करना चाहता
वहीं इस इंटरव्यू में जब राजा से पूछा गया कि क्या वे किसी को डेट कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, 'मैं तो डेट करना चाहता हूं पर मुझे कोई डेट नहीं करना चाहता क्योंकि मेरा क्रेडिट सिविल काफी कम है। बाकी एक्टिंग से तो मैं अब ऊब चुका हूं। मैं रियल स्टेट का बिजनेस करना चाहता हूं और जल्दी ही करूंगा भी। एक दिन जरूर आएगा जब मैं इस शराब को छोड़ दूंगा और उस दिन मेरी बेटी आकर मुझे कहेगी कि मेरे साथ आकर रहिए।'

और पढ़ें...

'डिस्को डांसर' फेम डायरेक्टर बी सुभाष की पत्नी का निधन, 5 साल से चल रहा था किडनी और फेफड़ों का इलाज

जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी ने शेयर की बाथरूम सेल्फी, चेंज करने के बीच में कैप्चर कीं ऐसी तस्वीरें

मल्लिका शेरावत ने लगाए ए-लिस्टर एक्टर्स पर इल्जाम, बोलीं- 'हीरो अगर रात के 3 बजे भी बुलाए तो जाना पड़ेगा'