ऋषि कपूर के बाद अब एक बार फिर से कपूर फैमिली को बड़ा झटका लगा है। ऋषि के बाद अब उनके छोटे भाई राजीव  कपूर दुनिया को अलविदा कह गए। 9 फरवरी की सुबह हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया।

मुंबई. ऋषि कपूर के बाद अब एक बार फिर से कपूर फैमिली को बड़ा झटका लगा है। ऋषि के बाद अब उनके छोटे भाई राजीव कपूर दुनिया को अलविदा कह गए। 9 फरवरी की सुबह हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया। राजीव अभी 58 साल के थे। इंडस्ट्री से दोस्त, उनके अपने और फैंस इस खबर से बुरी तरह से टूट गए हैं और इंडस्ट्री में शोक की लहर गूंज पड़ी है। राजीव कपूर तीनों भाई- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर के बाद सबसे छोटे थे। एक साल के भीतर परिवार में यह दूसरा निधन है, जिससे घर वाले सदमे में हैं। इन्होंने दी राजीव कपूर को श्रद्धांजलि...

ऋषि कपूर की वाइफ नीतू कपूर ने राजीव को श्रद्धांजलि दी है और एक तस्वीर के साथ RIP लिखा है। नीतू के इस पोस्ट पर नेहा धूपिया ने भी शोक जताया है।

View post on Instagram

वहीं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने लिखा, 'गुड बाय चाचू।' इसी के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए रिद्धिमा ने भगवान से प्रार्थना भी की।

View post on Instagram

इंडस्ट्री से तमाम सिलेब्रिटीज में शोक की लहर है और वे सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। नावेद जाफरी ने ट्विटर पर दुख जताया है।

Scroll to load tweet…

तुषार कपूर ने भी इस मुश्किल समय में परिवार के लिए संवेदना जाहिर की है और एक्टर को श्रद्धांजलि दी है।

Scroll to load tweet…

खबरों की मानें तो राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उनके भाई रणधीर कपूर उन्हें चेंबूर स्थित इनलेक हॉस्पिटल लेकर गए थे। बताया जा रहा है कि अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणधीर कपूर ने भाई की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि 'मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया। डॉक्टर ने पूरी कोशिश की पर वह उसे बचा नहीं पाए।'

Scroll to load tweet…