राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को 58 साल की उम्र में निधन हो गया था। राजीव की भाभी नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर देवर के चौथे को लेकर जानकारी दी। नीतू ने बताया- कोरोना महामारी को देखते हुए राजीव का चौथा नहीं होगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। राजीव ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म एक जाम है हम से की थी। 1983 में आई ये फिल्म सुपरहिट रही थी लेकिन पहली ही फिल्म हिट होने के बाद भी राजीव का करियर फ्लॉप ही रहा। 

मुंबई. राज कपूर (raj kapoor) के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर (rajiv kapoor) का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को 58 साल की उम्र में निधन हो गया था। कपूर खानदान में एक बार फिर शोक की लहर है। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने कपूर खानदान के सभी सदस्य मौजूद थे। वहीं, कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मौके पर श्रद्धाजंलि देने पहुंचे थे। अब राजीव कपूर के चौथे को लेकर खबर आ रही है। राजीव की भाभी नीतू सिंह (neetu singh) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर देवर के चौथे को लेकर जानकारी दी। नीतू ने बताया- कोरोना महामारी को देखते हुए राजीव का चौथा नहीं होगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


बता दें कि करीना के पापा रणधीर कपूर ने अपने छोटे भाई राजीव के निधन की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था- मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव अब नहीं रहे। उन्होंने बताया था कि डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।