पिछले दिनों सोशल मीडिया पर राजू के निधन की अफवाह उड़ गई थी, जिसके बाद उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव और दोनों बच्चे बेटी अंतरा और बेटे आयुष्मान बुरी तरह आहत हुए थे। इसके बाद शिखा ने अफवाहों का खंडन करने के लिए बयान जारी किया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क. दिल्ली एम्स में भर्ती कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फैसला हाल ही में घटे उस घटनाक्रम के बाद लिया गया, जिसमें राजू का एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने ICU तक पहुंच गया था। हालांकि, अस्पताल के स्टाफ ने उसे रोक लिया था। लेकिन घटना के बाद से राजू का परिवार बेहद चिंतित है। बताया जा रहा है कि इसके बाद राजू के कमरे के बाहर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब भी नहीं आया राजू को होश

58 साल के राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त से एम्स में भर्ती हैं। ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके दिल के बड़े हिस्से में ब्लॉकेज पाया गया था, जिसे एंजियोप्लास्टी के माध्यम से हटा तो दिया गया, लेकिन तब से अब तक 14 दिन हो गए हैं और परिजनों के साथ-साथ डॉक्टर्स भी उनके होश में आने का इंतजार कर रहे हैं। 

ठीक हो जाएंगे, लेकिन समय लगेगा

इस बीच एक बातचीत में राजू के रिप्रजेंटेटिव ने राहत की खबर दी है। उन्होंने बताया, "राजू की हालत स्थिर है और डॉक्टर्स अच्छे से उनका इलाज कर रहे हैं। लेकिन वे अभी भी बेहोश हैं। वे वेंटिलेटर पर हैं और डॉक्टर्स 24 घंटे उनकी निगरानी कर रहे हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि वे ठीक हो जाएंगे, लेकिन इसमें समय लगेगा।"

पिछले सप्ताह राजू के दोस्त शेखर सुमन ने उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए परिवार के हवाले से सोशल मीडिया पर लिखा था कि उनके शरीर के सभी अंग सामान्य तरीके से कार्य कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें होश नहीं आया है। सुमन ने डॉक्टर्स का हवाला देते हुए यह भी कहा था कि राजू की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।

18 अगस्त को उड़ गई थी निधन की अफवाह

इससे पहले 18 अगस्त को कुछ न्यूज चैनल्स ने यह खबर चलाई थी कि डॉक्टर्स ने राजू के परिवार को जवाब देते हुए उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया है। इसके बाद उनके निधन की अफवाह भी सोशल मीडिया पर उड़ी थी। बाद में राजू की पत्नी ने एक न्यूज वेबसाइट को दिए बयान में अफवाहों का खंडन किया था और बताया था कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है और वे जल्दी ही ठीक होकर लोगों का मनोरंजन करने लौटेंगे। राजू के भाई दीपू ने भी इन अफवाहों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और लोगों से झूठे ख़बरें न फैलाने की अपील की थी।

और पढ़ें...

JOLLY LLB 3: इस बार कोर्ट रूम में होगी जॉली बनाम जॉली की बहस, फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट!

सोनाली फोगाट के निधन से सदमे में सेलेब्स, भावुक जैसमीन भसीन बोलीं- उसकी बेटी छोटी है, उसका क्या होगा?

LAAL SINGH CHADDHA: रिलीज के 2 सप्ताह बाद फिल्म पर पूरी तरह बैन की मांग, जानिए आखिर क्या है वजह?

सोनाली फोगाट के निधन के बाद 'अनाथ' हुई 15 साल की बेटी, 6 साल पहले ही सिर से पिता का साया उठा था