बॉलीवुड के लिए कोरोना कहर बनकर आया है। बच्चन परिवार से लेकर अनुपम खेर की फैमिली तक कई सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में हर कोई दुआ कर रहा है कि सभी जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। हालांकि, इसी बीच डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने अमिताभ के लिए नहीं बल्कि कोरोना के लिए दुआ मांगी है।

मुंबई। बॉलीवुड के लिए कोरोना कहर बनकर आया है। बच्चन परिवार से लेकर अनुपम खेर की फैमिली तक कई सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में हर कोई दुआ कर रहा है कि सभी जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। हालांकि, इसी बीच डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने अमिताभ के लिए नहीं बल्कि कोरोना के लिए दुआ मांगी है। बता दें कि राम गोपाल वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वो किसी न किसी मुद्दे पर लिखते रहते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘सरकार मुझे पूरा यकीन है कि आप कोरोना को किक लगाते हुए और ताकत के साथ वापसी करेंगे, जैसा आप हमेशा करते आए हैं। मैं आपके लिए दुआ नहीं करूंगा, लेकिन मैं कोरोना के लिए जरूर दुआ करूंगा, जो जल्द ही आपकी प्रताड़ना से अवश्य मरेगा। 

बता दें कि 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन ने रात करीब 11 बजे खुद ट्वीट करते हुए बताया था कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। थोड़ी देर बाद अभिषेक बच्चन के भी इस वायरस से संक्रमित होने की खबर आ गई थी। दोनों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद परिवार के दूसरे लोगों का भी टेस्ट हुआ, जिसमें ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी पॉजिटिव मिलीं। बच्चन फैमिली में सिर्फ जया बच्चन की रिपोर्ट ही नेगेटिव आई है। अमिताभ और अभिषेक फिलहाल नानावटी हॉस्पिटल में एडमिट हैं, जबकि ऐश्वर्या और आराध्या जलसा में क्वारैंटीन है। वहीं जया बच्चन को उनके दूसरे बंगले 'प्रतीक्षा' में आइसोलेट किया गया है।