अक्षय कुमार एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर हंगामा करने आ रहे हैं। उनकी मूवी राम सेतु का रिलीज डेट सामने आ गया है। इसके साथ ही इस मूवी से जुड़ी एक नई तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मुंबई. बॉलीवुड के 'खिलाड़ी'अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक के बाद एक मूवी में नजर आ रहे हैं। हालांकि हाल के दिनों में रिलीज हुई उनकी मूवी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। 'बच्चन पांडे'की एक और मूवी की रिलीज डेट सामने आ चुकी हैं। उस मूवी का नाम है राम सेतु (Ram Setu)। इस मूवी को लेकर फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अक्षय कुमार ने मूवी से जुड़ी एक तस्वीर शेयर करते हुए रिलीज डेट भी बता दी। राम सेतु दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मूवी की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं।इस पोस्ट के साथ ही अक्षय ने बताया है कि मूवी 2022 में दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगी।

 पोस्टर में अक्षय कुमार हाथ में मशाल लिए हुए किसी हिस्टॉरिक प्लेस के अंदर दिखाई दे रहे हैं। इनके साथ जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) साउथ एक्टर सत्यदेव (Satyadev) भी चौंक के उपर देख रहे हैं। इस पोस्टर को देखने के बाद लोगों के अंदर मूवी देखने की उत्सुकता और बढ़ गई हैं।

View post on Instagram

मूवी में अक्षय कुमार आर्क‍ियोलॉज‍िस्ट की भूमिका में नजर आएंगे

बता दें कि मूवी का निर्माण अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस के तहत किया गया है। अभिषेक शर्मा इस मूवी के डायरेक्टर हैं। मूवी में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, सत्यदेव के अलावा नुसरत भरूचा हैं। मूवी में अक्षय कुमार आर्क‍ियोलॉज‍िस्ट की भूमिका निभा रहे हैं।

80 प्रतिशत फिल्म की शूटिंग मुंबई में हुई

बता दें कि मूवी की मुहूर्त अयोध्या में हुआ था। पूरी टीम इसके लिए वहां गई थी। फिल्म के डायरेक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि 80 प्रतिशत मूवी मुंबई में शूट होगी। 20 प्रतिशत अलग-अलग जगहों पर। हाल ही में मूवी की शूटिंग पूरी हुई है।

इन मूवीज में नजर आएंगे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो पृथ्वीराज, रक्षाबंधन, गोरखा, ओएमजी 2, सेल्फी और मिशन सिंड्रेला में दिखाई देंगी।

और पढ़ें:

SALIM GHOUSE डायलॉग के लिए नहीं लेते थे दूसरा टेक, जानें पत्नी और बेटे के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए

70 साल की उम्र में एक्टर Salim Ghouse ने ली अंतिम सांस, 'भारत एक खोज'से बनी थी हर घर में पहचान

शादी के 3 महीने बाद ही पवन सिंह की पहली पत्नी ने कर ली थी खुदकुशी, इस एक्ट्रेस को प्यार में दिया धोखा