रणवीर सिंह, शालिनी पांडे और बोमन ईरानी की फिल्म जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया गया। फिल्म के जरिए एक सामाजिक संदेश देने की कोशिश की गई है।

मुंबई. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जयेशभाई जोरदार (Jayeshbhai Jordaar) का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया गया। सामने आए ट्रेलर में सोशल मैसेज के साथ एंटरटेनमेंट का फुल डोज भी देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में कॉमेडी के साथ ही समाज को एक संदेश भी दिया जा रहा है। फिल्म में रणवीर के साथ शालिनी पांडे ( Shalini Pandey), बोमन ईरानी (Boman Irani) और रत्ना पाठक (Ratna Pathak) लीड रोल में है। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को दिव्यांग ठक्कर ने डायरेक्ट किया है। ये दिव्यांग की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म है। प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा की ये फिल्म इसी साल 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


कुछ ऐसा है ट्रेलर
रणवीर सिंह ने फिल्म का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम पर भी रिलीज किया है। उन्होंने क्लिप शेयर कर लिखा- देखिए जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर। 13 मई को अपने नजदीकी सिनेमाघरों पर #YRF50 के साथ #JayeshbhaiJordaar मनाएं! @shalzp @yrf #जयेशभाईजोर्डार13 मई। रणवीर की पोस्ट पर फैन्स के साथ सेलेब्स भी कमेंट्स कर रहे है। ज्यादातर ने फिल्म के ट्रेलर को शानदार बताया है। बता दें कि फिल्म की कहानी समाज में लड़की और लड़के के बीच होने वाले भेदभाव पर आधारित है। ट्रेलर में दिखाया है कि जयेशभाई यानी रणवीर एक बेटी के पिता है और उनकी पत्नी दोबारा मां बनने वाली है। परिवारवाले चाहते है कि लड़का हो। आखिर जयेशभाई के घर क्या आता है लड़का या लड़की पूरी फिल्म इसी पर आधारित है। 


सोशल कॉमेडी फिल्म है जयेशभाई जोरदार
रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार के जरिए एक सोशल मैसेज देने की कोशिश की गई है। सोशल मैसेज के साथ फिल्म कॉमेडी भी देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि रणवीर फिल्म रिलीज से पहले इसकी स्क्रीनिंग का हिस्सा बनेंगे। वे इस दौरान कई फैन्स से भी मिलेंगे। खबरों की मानें तो आदित्य चोपड़ा रणवीर के कैरेक्टर पर कॉमिक बुक भी निकालने की तैयारी कर रहे है। आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग 2020 में शुरू हुई थी और कुछ ही महीनों में इस पूरा कर लिया गया था। 

ये भी पढ़ें
फरहान अख्तर की बहन ने रणवीर सिंह को जानें क्यों कहा गिरगिट, सामने आ रही ये वजह

जयेशभाई जोरदार का पोस्टर रिलीज कर रणवीर सिंह ने पूछा अजीबोगरीब सवाल, इस दिन आउट होगा मूवी ट्रेलर