रणवीर ने इस फिल्म में अपने लुक की फोटो सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा- सत्यापित NATRAJ SHOT 🏏 रणवीर इस फोटो में कपिल देव का नटराज शॉट लगाते दिख रहे हैं। 

मुंबई. भारत की पहली वर्ल्ड कप जीत पर बन रही फिल्म '83' में कपिल देव का रोल निभा रहे हैं रणवीर सिंह का फिल्म से जुड़ा एक ओर लुक सामने आया है। इस लुक में वे कपिल देव का नटराज शॉट लगाते नजर आ रहे हैं। सामने आए लुक में रणवीर हूबहू कपिल देव की तरह नजर आ रहे हैं। उनका लुक देख कई लोग कन्फ्यूज्ड हो गए कि ये कपिल या रणवीर। इतना ही नहीं कपिल देव ने भी रणवीर के लुक की तारीफ करते हुए उन्हें सलाम किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रणवीर ने शेयर किया फोटो
रणवीर ने इस फिल्म में अपने लुक की फोटो सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा- सत्यापित NATRAJ SHOT 🏏 रणवीर इस फोटो में कपिल देव का नटराज शॉट लगाते दिख रहे हैं। उनके बाल, मूंछें, शॉट लगाते हुए चेहरे के भाव बिल्कुल कपिल देव की तरह हैं। रणवीर का लुक देख कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उनकी तारीफ की।

Scroll to load tweet…

मेहनत करते हैं रणवीर
रणवीर के लिए ये कहा जाता है कि वे अपने हर किरदार के लिए जमकर मेहनत करते हैं। बता दें कि फिल्म में रणवीर के अलावा सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, जबकि दीपिका पादुकोण फिल्म में रोमी यानी कपिल देव की पत्नी की भूमिका में कैमियो में नजर आएंगी।

View post on Instagram