अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने सभी लोगों को जन्मदिन की बधाई दी। ऐसा करते हुए बिग बी ने इसकी वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि ये विशेष दिन है और ऐसा हर 1 हजार साल में सिर्फ एक बार होता है।

मुंबई। अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने सभी लोगों को जन्मदिन की बधाई दी। ऐसा करते हुए बिग बी ने इसकी वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि ये विशेष दिन है और ऐसा हर 1 हजार साल में सिर्फ एक बार होता है।

View post on Instagram

अमिताभ बच्चन ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आप सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं... विशेष दिन... हर 1000 साल में एक मौका... आपकी उम्र + आपके जन्म का साल, हर व्यक्ति = 2020 है।' उनके मुताबिक हर शख्स की उम्र में यदि उसके जन्म का साल जोड़ दिया जाए तो उसका जोड़ 2020 होगा।

View post on Instagram

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को नीदरलैंड्स के केकेनहोफ शहर में स्थित दुनिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन की फोटो शेयर की थीं। इसके कैप्शन में उन्होंने बताया था कि इस गार्डन के साथ उनकी 40 साल से भी ज्यादा पुरानी यादें जुड़ी हैं। उनके मुताबिक, यहां उनका बेटा अभिषेक लगभग गुम हो गया था। अमिताभ कई बार यहां जया, अभिषेक और श्वेता के साथ कुछ वक्त गुजारने जाया करते थे।

View post on Instagram

अमिताभ ने गुरुवार कोनातिन नव्या नवेली के ग्रेजुएशन डे की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए थे। इसमें वो ग्रेजुएट होने की खुशी मना रही हैं। अमिताभ ने फोटो के साथ लिखा, अमिताभ ने लिखा, "नातिन नव्या...एक यंग स्टूडेंट की जिंदगी का सबसे अहम दिन यानी ग्रेजुएशन डे। उसने न्यूयॉर्क के कॉलेज से ग्रेजुएशन कम्प्लीट की। लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते सेलिब्रेशन समारोह कैंसिल कर दिया गया।