सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने एक्टर के परिवार पर गवाहों के ऊपर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पिथानी पर लगातार दवाब डालने की बात कही है। 

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने एक्टर के परिवार पर गवाहों के ऊपर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पिथानी पर लगातार दवाब डालने की बात कही है। रिया चक्रवर्ती ने अपनी याचिका में सिद्धार्थ पिथानी के द्वारा भेजा गया ई-मेल भी शामिल किया है। सिद्धार्थ पिथानी ने हाल ही में मुंबई पुलिस को ई-मेल भेजकर बताया है कि उन पर सुशांत का परिवार रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बयान देने का दवाब बना रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुशांत के पिता ने दर्ज कराई थी रिया के खिलाफ FIR 

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कुछ दिनों पहले ही रिया च्रक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई है, इसमें उन्होंने अदाकारा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें से एक्ट्रेस के ऊपर लगाए गए मुख्य आरोप 'आत्महत्या के लिए उकसाने', 'एक्टर के पैसों का फायदा उठाना' और 'मानसिक तौर पर परेशान करना' है।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता की एफआईआर मिलते ही बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई थी। वो रिया चक्रवर्ती से इस मामले में पूछताछ करना चाहती है, लेकिन अभी तक एक्ट्रेस से उनकी मुलाकात नहीं हो पाइ है। रिया ने इस मामले में अग्रिम जमानत की याचिका डाली है।

रिया चक्रवर्ती ने हायर किया भारत का सबसे महंगा वकील

रिया चक्रवर्ती ने अपना केस लड़ने के लिए भारत के सबसे महंगे वकीलों में से एक को हायर किया है, जिस कारण लोग उन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि बिना किसी सपोर्ट के रिया ने इतना महंगा वकील कैसे हायर कर लिया है? एक्ट्रेस बिहार पुलिस से पहले मुंबई पुलिस को अपना बयान दर्ज करा चुकी हैं। उन्होंने भारतीय सरकार से सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग भी की थी।