करीना कपूर (Kareena Kapoor) हाल ही में रक्षाबंधन (Rakshabandhan) के दिन ही दोनों बेटों तैमूर-जहांगीर और पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ वेकेशन एन्जॉय कर मालदीव से लौटी हैं। इसके बाद सोहा अली खान की बेटी इनाया नाओमी खेमू ने तैमूर और जहांगीर को राखी बांधी। 

मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) हाल ही में रक्षाबंधन (Rakshabandhan) के दिन ही दोनों बेटों तैमूर-जहांगीर और पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ वेकेशन एन्जॉय कर मालदीव से लौटी हैं। इसके बाद सोहा अली खान की बेटी इनाया नाओमी खेमू ने तैमूर और जहांगीर को राखी बांधी। सोहा ने राखी सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो में इनाया करीना के छोटे बेटे जेह को बड़े ही प्यार से Kiss करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में गोलू-मोलू जेह बेहद क्यूट लग रहे हैं। इनाया और जेह की इस फोटो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- कितना गोलू-मोलू है जहांगीर। वहीं एक और शख्स ने कहा- ये तो बिल्कुल लड्डू जैसा है। वहीं एक अन्य शख्स ने कमेंट में लिखा- जेह तो तैमूर से भी ज्यादा क्यूट है। बता दें कि जेह का जन्म इसी साल फरवरी में हुआ है। करीना ने हाल ही में अपनी किताब प्रेग्नेंसी बाइबिल में अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के एक्सपीरियंस को शेयर किया है। इसी किताब में उन्होंने खुलासा किया है कि उनके छोटे बेटे का नाम जेह (जहांगीर) है। जेह के नाम को लेकर भी खूब कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। 

इससे पहले एक और फोटो सामने आई थी, जिसमें इनाया मम्मी सोहा की गोद में बैठकर भाई तैमूर को राखी बांधती नजर आ रही है। इस दौरान इनाया को राखी बांधने में उनके मामा सैफ मदद करते दिख रहे हैं। इनाया जब तैमूर को राखी बांध रही हैं तो वो बड़े प्यार से बहन को निहार रहे हैं। इस फोटो में इनाया जहां नीले रंग की फ्रॉक में दिख रही हैं तो वहीं तैमूर प्रिटेंड टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं।

तैमूर के नाम पर भी मचा था बवाल : 
बता दें कि जब तैमूर पैदा हुआ था तब भी करीना-सैफ को लोगों ने खूब ताने मारे थे और सोशल मीडिया पर नाम को लेकर जमकर ट्रोल किया था। यही वजह थी कि कपल ने तय किया था कि वे अपने दूसरे बेटे का नाम और चेहरा इतनी जल्दी रिवील नहीं करेंगे। हालांकि, अब जेह 6 महीने के होने वाले हैं और उनकी तस्वीरें मीडिया में आने लगी हैं।