सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपनी वेबसीरीज  'तांडव' (Tandav) को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म को लेकर बवाल मचा हुआ है। ये विवाद काफी बढ़ गया है, जो कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सीरीज में हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाने के आरोप लगने के बाद इसे बैन करने की मांग हो रही है।

मुंबई. सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपनी वेबसीरीज 'तांडव' (Tandav) को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म को लेकर बवाल मचा हुआ है। ये विवाद काफी बढ़ गया है, जो कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सीरीज में हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाने के आरोप लगने के बाद इसे बैन करने की मांग हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर लगातार मांग कर रहे हैं। ऐसे में सैफ मुंबई से बाहर अपनी किसी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में प्रग्नेंट करीना बेटे तैमूर के साथ घर में अकेली हैं। बढ़ते विवाद को देखते हुए एक्ट्रेस के घर के नीचे पुलिस को सुरक्षा को लेकर तैनात किया गया है। फिल्म को बैन करने की मांग को लेकर आगे आए बीजेपी नेता...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आम लोगों के साथ ही अब इसके लिए बीजेपी के कई नेता भी आगे आ रहे हैं। कपिल मिश्रा, नरेंद्र कुमार चावला, गौरव गोयल और अलवर से सांसद योगी बालकनाथ समेत कई बीजेपी नेताओं ने सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को टैग करते हुए वेब सीरीज को बैन करने की मांग की गई है।

सोशल मीडिया पर ट्रैंड हो रहा #BanTnadavNow

शनिवार को सोशल मीडिया पर #BanTnadavNow जमकर ट्रेंड हुआ। दावा किया जा रहा है कि सीरीज में भगवान राम और शिव का मजाक उड़ाया गया है। साथ ही राष्ट्र विरोधी एजेंडे को बढ़ावा दिया गया है। दिल्ली में बीजेपी के लीडर कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया में लिखा- 'तांडव दलित विरोधी और हिंदुओं के खिलाफ सांप्रदायिक घृणा से भरी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फॉलोअर्स से अपील की है कि सभी तांडव को बैन करने के लिए प्रकाश जावड़ेकर को चिट्ठी लिखें।'

इसलिए हो रहा विवाद

सैफ अली खान की वेब सीरीज 'तांडव' शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। रिलीज के ठीक बाद सीरीज का एक सीन वायरल हो रहा है, जिसमें मजाकिया अंदाज में भगवान शिव के रोल में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, शिव के रो में ही जीशान अयूब गालियां दे रहे हैं। इस मूवी में सैफ अली खान के अलावा डिंपल कपाड़िया, मोहम्मद जीशान अयूब, सुनील ग्रोवर और कृतिका कामरा जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका अदा की है। 

यह भी पढ़ें: सैफ अली खान की फिल्म 'तांडव' को लेकर बवाल, सीरिज पर लगे हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाने के आरोप

यह भी पढ़ें: सलमान खान के दोस्त पर मारपीट-गाली देने का आरोप, FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला