सैफ ने इंटरव्यू में भारत के इतिहास को लेकर विवादित बयान दिया था कि ब्रिटिश शासन से पहले इंडिया का कोई कॉन्सेप्ट नहीं था। इसके बाद भी सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सैफ को जमकर लताड़ लगाई थी।

मुंबई. सैफ अली खान इन दिनों अपने विवादित बयान को चलते सुर्खियों में हैं। सैफ का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो कार इंटरव्यू में बैठे हैं। इस बातचीत के दौरान वो अंधेरी को मुंबई से बाहर का हिस्सा बता रहे हैं, जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा। यूजर्स उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। 

मुंबई को लेकर सैफ ने कही ये बात

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो एंकर कहते हैं, 'हम बॉम्बे की ड्राइव पर हैं और इसे बॉम्बे जर्नी कहते हैं।' इस पर सैफ कहते दिख रहे हैं, 'टेक्नीकली आप जिसे बॉम्बे कह रहे हैं यह मुंबई है और यह मुंबई भी नहीं है बल्कि ये अंधेरी है।' इस स्टेटमेंट के बाद सैफ अली खान के इस कमेंट पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक यूजर्स का कहना है कि सैफ अली खान को इतिहास के साथ ही ज्योग्राफी की भी जानकारी नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये कौन जानता है सैफ कल ये भी कह सकते हैं कि ये धरती नहीं चांद है।' इसके साथ ही लोग अलग-अलग बातें उन्हें कह रहे हैं। 

Scroll to load tweet…

भारत के इतिहास को लेकर भी दे चुके हैं विवादित बयान 

हाल ही में सैफ ने इंटरव्यू में भारत के इतिहास को लेकर विवादित बयान दिया था कि ब्रिटिश शासन से पहले इंडिया का कोई कॉन्सेप्ट नहीं था। इसके बाद भी सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सैफ को जमकर लताड़ लगाई थी। इसके साथ ही कंगना रनोट ने भी सैफ को खरी-खोटी सुनाई थी। इसके अलावा सैफ ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'तान्हाजी' के इतिहास फैक्ट्स को लेकर भी कमेंट किया था कि लोग जिसे सच समझ रहे हैं वो असल में सच नहीं है। क्योंकि इसे तोड़-मरोड़कर दिखाया गया है। 

बता दें, इस फिल्म में अजय देवगन और काजोल के साथ खुद सैफ अली खान ने भी लीड रोल प्ले किया था। इसमें उन्होंने उदयभान राठौड़ की भूमिका अदा की थी, जिसका मुकाबला अजय देवगन यानी की तान्हाजी से होता है। फिल्म तान्हाजी और उदयभान राठौड़ के बीच स्वराज के लिए हुए को दिखाया गया है। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और इसने अब तक 200 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है।

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…