सलमान खान (Salman Khan) और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के बीच 36 का आंकड़ा है। लेकिन खबरें हैं कि सलमान के छोटे भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) अब विवेक ओबेरॉय के साथ फिल्म में काम करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरबाज खान विवेक के साथ फिल्म 'रोजी- द सैफरन चैप्टर' में काम करने वाले हैं। 

मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के बीच 36 का आंकड़ा है। लेकिन खबरें हैं कि सलमान के छोटे भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) अब विवेक ओबेरॉय के साथ फिल्म में काम करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरबाज खान विवेक के साथ फिल्म 'रोजी- द सैफरन चैप्टर' में काम करने वाले हैं। इसी फिल्म के जरिए श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी डेब्यू करने जा रही हैं। 
Arbaaz Khan joins brother Salman's long-time foe, Vivek Oberoi, for supernatural horror-thriller

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस फिल्म के प्रोड्यूसर खुद विवेक ओबेरॉय हैं और फिल्म में मुख्य भूमिका भी उन्हीं की रहेगी। फिल्म में अरबाज उनके साथ काम तो करेंगे लेकिन उनका रोल को-एक्टर का ही रहेगा। हालांकि अब सवाल ये है कि विवेक ओबेरॉय के साथ काम अरबाज के काम करने पर उनके बड़े भाई सलमान का क्या रिएक्शन आता है। बात अगर सलमान की करें तो वो इस वक्त रियलिटी शो बिग बॉस की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वो जल्द अपनी मेगाबजट फिल्म टाइगर 3 पर भी काम शुरू करने जा रहे हैं।

क्या है मामला : 
दरअसल, 2003 में ऐश्वर्या राय को लेकर सलमान और विवेक ओबरॉय के बीच काफी विवाद हुआ था। यहां तक कि सलमान ने आधी रात को फोन कर विवेक को गालियां भी दी थीं। बाद में विवेक ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर सलमान पर कई आरोप लगाए थे। इस पूरे विवाद के बाद ऐश्वर्या राय ने खुद ही विवेक ओबेरॉय से किनारा कर लिया था। सलमान से तो उनका ब्रेकअप पहले ही हो चुका था। इस घटना के बाद विवेक और सलमान के बीच कभी आमना-सामना नहीं होता। दोनों ही एक-दूसरे से बचते हैं।