दुष्कर्म मामले में साइबराबाद पुलिस ने चार आरोपियों मोहम्मद आरिफ, जोलू शिवा, जोलू नवीन और चिंताकुंटा चेन्नाकेशवुलु को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

मुंबई। हैदराबाद में वेटेरनरी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश है। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी मामले को लेकर काफी गुस्से में हैं। सलमान खान ने ऐसा घिनौना काम करने वाले आरोपियों को इंसान के वेष में छिपा शैतान बताया है। सलमान ने लिखा- हमें समाज में फैले इन शैतानों का खात्मा कर देना चाहिए। बता दें कि तेलंगाना के रंगारेड्‌डी जिले में 26 साल की वेटेरनरी डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके बाद साइबराबाद पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

सलमान ने आगे लिखा- "ये इंसान के लिबास में छुपे शैतान हैं। निर्भया मामले के बाद अब हमें अपने आसपास रह रहे ऐसे शैतानों का फौरन खात्मा कर देना चाहिए। इससे पहले कि कोई और निर्दोष महिला या उसका परिवार इस पीड़ा से गुजरे, इसे रोका जाना चाहिए। बेटी बचाओ सिर्फ एक कैम्पेन तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि अब इन शैतानों को यह बताने का वक्त आ चुका है कि हम सब साथ खड़े हैं। पीड़िता की आत्मा को शांति मिले।"

Scroll to load tweet…

कोई वकील नहीं लड़ेगा आरोपियों का केस : 
शादनगर के स्थानीय कोर्ट से संबंधित बार एसोसिएशन ने घटना के चारों आरोपियों का केस लड़ने से इंकार कर दिया है। बार एसोशिएसन ने कहा- कोई भी वकील अदालत में चारों आरोपियों की पैरवी करने नहीं जाएगा और उन्हें कानूनी सहायता भी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।

न्यायिक हिरासत में हैं आरोपी : 
साइबराबाद पुलिस ने चार आरोपियों मोहम्मद आरिफ, जोलू शिवा, जोलू नवीन और चिंताकुंटा चेन्नाकेशवुलु को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में आरिफ की उम्र 26 साल है, जबकि बाकी आरोपियों की उम्र 20 साल है। ये सभी ट्रक ड्राइवर और क्लीनर हैं, जिन्होंने शराब पीने के बाद 7 घंटे तक डॉक्टर के साथ दरिंदगी की थी। इसके बाद पीड़ित को शादनगर के बाहरी इलाके में जला दिया था।