बॉलीवुड के दबंग खान कहे जाने वाले एक्टर सलमान खान ने कोरोना वैक्सीन लगवाकर वैक्सीनेशन प्रोग्राम का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी है। एक्टर ने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट कर फैंस को इस बारे में जानकारी दी है।

मुंबई. बॉलीवुड के दबंग खान कहे जाने वाले एक्टर सलमान खान ने कोरोना वैक्सीन लगवाकर वैक्सीनेशन प्रोग्राम का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी है। एक्टर ने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट कर फैंस को इस बारे में जानकारी दी है। सलमान ने ट्वीट किया, 'आज मैंने वैक्सीन की पहली डोज ली।' मालूम हो कि महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है और बीते कुछ दिनों में कई सेलेब्रिटीज के कोविड पॉजिटिव होने की खबर लगातार आ रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फैंस ने सलमान को दी सुरक्षित रहने की सलाह 

सलमान खान के ट्वीट पर ढेरों फैंस ने अपने रिएक्शन्स दिए हैं। दबंग स्टार के फैंस ने ट्वीट कर एक्टर को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। बता दें कि हाल ही में सलमान खान स्टारर फिल्म 'रेस-3' के प्रोड्यूसर आमिर तौरानी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। बीते कुछ दिनों में रमेश के अलावा कार्तिक आर्यन, मनोज बाजपाई, रणबीर कपूर और सतीश कौशिक जैसे तमाम सेलेब्रिटी को कोविड पॉजिटिव पाया गया है।

Scroll to load tweet…

ये है सलमान खान का वर्कफ्रंट

अगर सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो जल्द ही फिल्म 'राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई' में काम करते नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन वर्क काफी समय पहले पूरा किया जा चुका है, हालांकि मेकर्स कोविड के चलते फिल्म को रिलीज नहीं कर रहे थे। बाद में काफी समय तक ये कनफ्यूजन रहा कि फिल्म थिएटर्स में रिलीज की जाएगी या फिर ओटीटी पर। हालांकि, डिस्ट्रिब्यूटर्स की अपील पर सलमान ने फिल्म को थिएटर्स में ही रिलीज करने का फैसला किया।

ये है 'राधे' की स्टारकास्ट

सलमान खान की फिल्म 'राधे' उनकी जबरदस्त ऐक्शन से भरपूर फिल्म होगी। मेकर्स ने फिल्म के बारे में बताया था कि ऐक्शन के मामले ये फिल्म 'वांटेड' की बाप कही जा सकती है। मूवी की स्टार कास्ट की बात की जाए तो सलमान खान के अलावा फिल्म में दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ, मेघा आकाश, भारत, गौतम गुलाटी और जरीना वहाब जैसे कई सितारे काम करते नजर आएंगे।