शबाना आजमी की कार शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में शबाना आजमी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। 

मुंबई। शबाना आजमी की कार शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में शबाना आजमी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उनकी आंख, नाक और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसा खलापुर टोल प्लाजा के पास हुआ, जहां शबाना आजमी की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। हादसे के बाद शबाना को फौरन पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि एक दिन पहले यानी 17 जनवरी को उनके पति जावेद अख्तर का 75वां बर्थडे था। इस मौके पर शबाना आजमी ने अपने घर पर एक भव्य पार्टी दी थी, जिसमें बॉलीवुड से जुड़े कई सेलेब्रिटी पहुंचे थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

साढ़े 3 बजे हुआ हादसा : 
रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारास्कर के मुताबिक, दुर्घटना मुंबई से करीब 60 किलोमीटर दूर खालापुर के पास दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई। शबाना आजमी जिस कार में सवार थीं वह ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि आजमी को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Scroll to load tweet…