बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी शनिवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके साथ कार में मौजूद पति जावेद अख्तर को भी हल्की चोट आई है। गाड़ी का ड्राइवर भी घायल हुआ है और अभी बोलने की हालत में नहीं है।

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी शनिवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके साथ कार में मौजूद पति जावेद अख्तर को भी हल्की चोट आई है। गाड़ी का ड्राइवर भी घायल हुआ है और अभी बोलने की हालत में नहीं है। शबाना को पहले पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बाद में उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। यह हादसा तब हुआ जब उनकी गाड़ी दूसरी कार को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। ओवरटेक करते समय शबाना की कार पीछे से ट्रक से टकरा गई, जिससे शबाना को खासी चोटें आई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक और सीईओ डॉक्टर संतोष शेट्टी ने देर शाम को जारी बयान में कहा, "शबाना की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गयीं अभिनेत्री शबाना आजमी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Scroll to load tweet…

मिलने पहुंची कई बड़ी हस्तियां 
शबाना आजमी के घायल होने की खबर मिलने के बाद बॉलीवुड की कई हस्तियां कोकिलाबेन अस्पताल पहुंची। अनिल कपूर, सतीश कोशिक, सलमा आगा और तब्बू ने अस्पताल आकर शबाना का हाल चाल जाना। इनके अलावा बिजनेसमैन अनिल अंबानी और टीना अंबानी भी शबाना का हाल-चाल जानने के लिए कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे।

बॉलीवुड सितारों ने ट्वीट कर मांगी दुआ 
लता मंगेशकर ने ट्वीट करते हुए लिखा- मैं ये सुनकर बेहद दुखी हूं कि शबाना जी का एक्सीडेंट हो गया है। मैं उनकी जल्द सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना करती हूं।'' डायरेक्टर हंसल मेहता ने ट्वीट करते हुए लिखा, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे बेहद खतरनाक है। वहां ट्रैफिक मॉनिटरिंग लगभग न के बराबर है। मैंने वहां कई खतरनाक एक्सीडेंट देखे हैं। आशा करता हूं कि शबाना आजमी ठीक होंगी। मेरी सरकार से गुजारिश की है कि इस रास्ते पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए जाएं। श्रद्धा कपूर ने लिखा- मेरी सभी से रिक्वेस्ट है कि एक्सीडेंट के और ज्यादा फोटो न लगाएं। हमें सहानुभूति और संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। 

Scroll to load tweet…

17 जनवरी को शबाना ने मनाया था पति का बर्थडे : 
बता दें कि शनिवार दोपहर साढ़े 3 बजे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खलापुर टोल प्लाजा के पास शबाना आजमी की कार का एक्सीडेंट हुआ। हादसे में शबाना आजमी के अलावा ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। इससे पहले 17 जनवरी को शबाना ने पति जावेद अख्तर का 75वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस दौरान उन्होंने ग्रैंड पार्टी दी थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे थे। 

जावेद-शबाना मुंबई में जश्न मनाने के बाद खंडाला जा रहे थे
शबाना आजमी और उनके परिवार के लोगों ने बॉलीवुड हस्तियों के साथ मुंबई में ही जावेद अख्तर का जन्मदिन मनाया था। उन्होंने दो पार्टी होस्ट की थी। एक पार्टी 16 जनवरी को रेट्रो थीम पर हुई थी। दूसरी पार्टी 17 जनवरी की रात को मुंबई के ताज लैंड्स होटल में हुई थी। इसके बाद दोनों खंडाला जा रहे थे।