शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में क्राइम मास्टर गोगो (Crime Master Gogo) का किरदार निभाया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। शक्ति कपूर एक बार फिर गोगो बनकर डराते नजर आए। लेकिन इस बार उनके सामने कोई और नहीं बल्कि खुद उनकी बेटी श्रद्धा कपूर थी।

मुंबई। शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में क्राइम मास्टर गोगो (Crime Master Gogo) का किरदार निभाया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। शक्ति कपूर एक बार फिर गोगो बनकर डराते नजर आए। लेकिन इस बार उनके सामने कोई और नहीं बल्कि खुद उनकी बेटी श्रद्धा कपूर थी। दरअसल, शक्ति कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो क्राइम मास्टर गोगो बनकर बेटी श्रद्धा कपूर के सामने आ जाते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

अपने पापा को इस अंदाज में देखकर देख श्रद्धा घबरा जाती हैं। इसके बाद वो कहती हैं बापू! जिस पर शक्ति कपूर कहते हैं क्राइम मास्टर गोगो, आई एम बैक। आया हूं तो कुछ तो लूटकर ही जाऊंगा। इसके बाद शक्ति कपूर अपनी बेटी की नेल पॉलिश चुराकर भाग जाते हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में वो एक शख्स से उसका पेन छीन लेते हैं। इसके बाद शक्ति कहते हैं, पेन है कोई तुम्हारी जान नहीं है। 

श्रद्धा कपूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- अरे बापू! नेल पॉलिश तो छोड़ देते। क्राइम मास्टर गोगो का किरदार शक्ति कपूर ने 1994 में रिलीज हुई फिल्म अंदाज अपना अपना में निभाया था। बता दें कि शक्ति कपूर ने क्राइम मास्टर गोगो का रूप डिज्नी प्लस हॉटस्टार के लिए रखा है। हालांकि, अब तक इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हो सकता है ये किसी सीरियल या फिर वेब सीरिज का प्रमोशनल वीडियो हो।