टीवी के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की सुपरहिट जोड़ी कार्तिक (मोहसिन खान) और नायरा (शुभांगी जोशी) का म्यूजिक वीडियो 'बारिश' रिलीज हो गया है। इस गाने में एक बार फिर कार्तिक और नायरा की बेहतरीन केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। 

मुंबई। टीवी के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की सुपरहिट जोड़ी कार्तिक (मोहसिन खान) और नायरा (शुभांगी जोशी) का म्यूजिक वीडियो 'बारिश' रिलीज हो गया है। इस गाने में एक बार फिर कार्तिक और नायरा की बेहतरीन केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। यूट्यूब पर रिलीज होते ही गाने को कुछ ही घंटों में 14 लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

'बारिश' गाने को पायल देव और स्टेबिन बेन ने गाया है। वहीं गाने की लिरिक्स कुणाल वर्मा ने और बैकग्राउंड म्यूजिक आदित्य देव ने तैयार किया है। मोहसिन खान पहली बार किसी म्यूजिक वीडियो में नजर आ रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान मोहसिन ने कहा, बारिश एक हल्के मूड का गाना है। जब मैंने पहली बार यह गाना सुना था तो मुझे लगा कि स्टेबिन की आवाज में मेरे चेहरे पर परफेक्ट फिट बैठेगी। मुझे अफसोस है कि मैं इस गाने में लिप सिंक नहीं कर सका।