शहनाज गिल और टोनी कक्कड़ का नया गाना 'कुर्ता पजामा' 17 जुलाई को रिलीज किया गया। इस गाने में टोनी कक्कड़ और शहनाज की केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। हालांकि बिग बॉस के घर में शहनाज के सबसे करीबी रहे सिद्धार्थ शुक्ला ने गाने को बकवास बताते हुए इसका मजाक उड़ाया है।

मुंबई। शहनाज गिल और टोनी कक्कड़ का नया गाना 'कुर्ता पजामा' 17 जुलाई को रिलीज किया गया। इस गाने में टोनी कक्कड़ और शहनाज की केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। हालांकि बिग बॉस के घर में शहनाज के सबसे करीबी रहे सिद्धार्थ शुक्ला ने गाने को बकवास बताते हुए इसका मजाक उड़ाया है। सिद्धार्थ के ऐसा करने पर शहनाज ने भी रिएक्शन दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल के गाने पर ट्वीट करते हुए लिखा, कुर्ता पजामा काला काला काला काला काला काला.. क्‍या बकवास गाना है। मुंह पे चढ़ गया साला साला साला साला..।
सिद्धार्थ शुक्ला के इस तरह कमेंट करने पर शहनाज गिल ने भी ट्वीट कर उन्हें जवाब दिया। शहनाज ने लिखा, क्या बात है..क्या बात है..क्या बात है, सही है। 

बता दें कि बिग बॉस का फिनाले जीतने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला अपनी दोस्त शहनाज गिल के साथ ‘भुला दूंगा’ गाने में दिखे थे। इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री बेहद पसंद आई थी। अब नए गाने में सिद्धार्थ शुक्ला नेहा शर्मा के साथ दिखने वाले हैं, जिसका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। इस गाने में सिद्धार्थ और नेहा रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।