पटकथा लेखक, संवाद लेखक और निर्देशक सागर सरहदी का निधन हो गया है। सागर सरहदी (Sagar Sarhadi) ने नूरी, बाजार, कभी कभी, सिलसिला, चांदनी, दीवाना और कहो ना प्यार है जैसी फिल्में लिखी हैं। सागर 87 साल के थे। सोमवार को सागर सरहदी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि तबीयत बिगड़ने के बाद सागर को एक कार्डिएक केयर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें हृदय संबंधी बीमारी थीं। साल 2018 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुंबई.  पटकथा लेखक, संवाद लेखक और निर्देशक सागर सरहदी का निधन हो गया है। सागर सरहदी (Sagar Sarhadi) ने नूरी, बाजार, कभी कभी, सिलसिला, चांदनी, दीवाना और कहो ना प्यार है जैसी फिल्में लिखी हैं। उनका कल रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। आखिरी दिनों में उन्होंने खाना-पीना भी छोड़ दिया था। सागर 87 साल के थे। सोमवार को सागर सरहदी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि तबीयत बिगड़ने के बाद सागर को एक कार्डिएक केयर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें हृदय संबंधी बीमारी थीं। साल 2018 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Scroll to load tweet…


सागर सरहदी अपने गांव एबटाबाद को छोड़कर पहले दिल्ली के किंग्सवे कैंप और फिर मुंबई की एक पिछड़ी बस्ती रहे। इसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर फिल्मों में करियार बनाया। उनको पॉपुलैरिटी यश चोपड़ा की फिल्म कभी कभी से मिली थी। उनका जन्म 11 मई 1933 को बाफा पाकिस्तान में हुआ था। 

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…