अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है। इस फिल्म का अजय के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन, अब इस पर खतरे के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं।

मुंबई. अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है। इस फिल्म का अजय के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन, अब इस पर खतरे के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। दरअसल, मूवी में सोनाक्षी के काम करने के बारे में लोगों को नहीं पता था, अब जैसे ही उनका फिल्म से फर्स्ट लुक सामने आया है तो नेपोटिज्म के नाम पर एक्ट्रेस को सोशल मीडिया यूजर्स खरी-खोटी सुना रहे हैं। साथ ही वो फिल्म को ब्वॉयकॉट करने की भी बात कह रहे हैं। 

ऐसा है एक्ट्रेस का लुक

'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' से जारी किए गए सोनाक्षी के फर्स्ट लुक की अगर बात की जाए तो वो इसमें दमदार लुक में नजर आ रही हैं। इसमें वो एक बंजारन के लुक में नजर आ रही हैं, साथ ही गुस्से से आंखे तरेरती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस का लुक काफी अटरेक्टिव है, जो कि दर्शकों को अपनी ओर खींचने का काम कर रहा है। इसमें वो सुंदरबेन जेठा मधारपर्या के रोल में हैं। ये एक ऐसी बहादुर समाजसेविका थीं, जिसने 299 महिलाओं के साथ भारतीय सेना का साथ दिया था। महिलाओं की इसी फौज ने सेना के लिए रनवे तैयार किया था। फिल्म में एमी विर्क और शरद केलकर भी हैं। अजय देवगन स्टारर फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' एक वॉर ऐक्शन फिल्म है, जो कि सच्ची कहानी पर बेस्ड है।

View post on Instagram

फिल्म में एक्ट्रेस को देख नाराज दिखे यूजर्स 

अजय देवगन की इस फिल्म सोनाक्षी सिन्हा को देख सोशल मीडिया पर यूजर्स नाराज दिखे हैं और कई तो इसे नेपोटिज्म बता रहे हैं साथ ही अजय से सोनाक्षी को फिल्म से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। एक ने भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) को लेकर ट्विटर पर लिखा, 'दोस्तों यही सही वक्त है हमें नेपोटिज्म के खिलाफ खड़ा होना है और जो इस इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का गंदा खेल चल रहा है इसे बंद करना होगा। अगर आप चाहते हैं कि SSR(सुशांत सिंह राजपूत) सर की आत्मा को भी सुकून मिले तो ऐसे नेपोटिज्म वाली फिल्मों को बहिष्कार करें।' वहीं एक ने फिल्म को ब्वॉयकॉट करने की बात कही। उसने लिखा, 'कुछ भी हो देखना नहीं है इसकी मूवी, इस बार फिल्म को फ्लॉप करके दिखाना है।' इसी तरह से तमाम यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। इसी वजह से ट्विटर पर सोनाक्षी सिन्हा का नाम फिर से ट्रेंड कर रहा है।

Scroll to load tweet…

1971 में लड़े गए युद्ध पर आधारित है 'भुज' की कहानी

अजय देवगन की 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है और अजय देवगन इसमें इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर विजय कार्णिक का किरदार निभा रहे हैं। कार्णिक 1971 के युद्ध में भुज के एयरबेस के इंचार्ज थे और पाकिस्तानी की बमबारी के बावजूद उन्होंने एयरबेस को ऑपरेशनल रखा था। फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी।

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…