शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के जरिए अपने फैंस से बात की और उनके सवालों के जवाब दिए।

मुंबई। शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के जरिए अपने फैंस से बात की और उनके सवालों के जवाब दिए। हालांकि, इसी बीच एक शख्स ने सोनाक्षी से वजन घटाने की टिप्स पूछ ली। इस पर सोनाक्षी ने उसे जो जवाब दिया वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान फैंस ने सोनाक्षी से कई मजेदार सवाल किए। एक ने उनसे पूछा- आपका निक नेम क्या है? वहीं एक और शख्स ने उनें पसंदीदा कार्टून तो दूसरे ने बेस्ट फ्रेंड के बारे में सवाल किया। इसके बाद एक और शख्स ने सोनाक्षी से वजन घटाने के लिए टिप्स मांग ली। इस पर सोनाक्षी ने भी इस शख्स को मजेदार जवाब देते हुए कहा- आप तो हवा खाओ। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कभी 90 किलो की थीं सोनाक्षी : 
बता दें कि एक समय सोनाक्षी सिन्हा का वजन 90 किलो था। इसके बाद फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपना वजन कम किया। इसके लिए उन्होंने वर्कआउट के साथ, प्रॉपर डाइट लेनी शुरू की थी। इस तरह सोनाक्षी ने अपना वजन करीब 30 किलो तक कम किया था। हालांकि, सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वजन कम करना उनके लिए इतना भी आसान नहीं था। वो जिम से नफरत करती थीं और इससे उन्हें एलर्जी थी। 

सलमान बने प्रेरणा : 
हालांकि सलमान से इंस्पायर होकर सोनाक्षी ने खुद को फैट से फिट बनाने के लिए अपना ध्यान लगाया। उन्होंने बताया था- एक्सरसाइज करने और जिम जाने के बाद उन्होंने कभी भी अपना वजन चेक नहीं किया। उन्हें धीरे-धीरे अहसास होने लगा था कि वे फिट हो रही हैं। उन्होंने वजन कम करने के लिए शाहिद कपूर के ट्रेनर को हायर किया था। उन्होंने कार्डियो एक्सरसाइज, साइकलिंग, स्विमिंग, प्लेइंग टेनिस, जिम, हॉट योगा किया।

इन फिल्मों में काम कर चुकीं सोनाक्षी :
सोनाक्षी सिन्हा ने दबंग के अलावा राउडी राठौड़, सन ऑफ सरदार, दबंग -2, लुटेरा, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा, बुलेट राजा, आर... राजकुमार, हॉलिडे : अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी, एक्शन जैक्सन, तेवर, अकीरा और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में काम किया है। वो हाल ही में अजय देवगन के साथ फिल्म भुज: द प्राइड में भी नजर आ चुकी हैं।