सोनम कपूर महीनों बाद लंदन से मुंबई लौटी तो पापा अनिल कपूर बेटी को लेने एयरपोर्ट पहुंचे। पापा को देखते ही सोनम उनसे लिपट गई और रोने लगी। सोनम की हालत देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। इतना ही सोनम को लेकर लोग यह भी अंदाजा लगा रहे हैं कि वे प्रेग्नेंट और उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

मुंबई. सोनम कपूर (Sonam Kapoor ) महीनों बाद लंदन से मुंबई लौटी तो पापा अनिल कपूर (Anil Kapoor) बेटी को लेने एयरपोर्ट पहुंचे। पापा को देखते ही सोनम उनसे लिपट गई और रोने लगी। सोनम-अनिल की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। सोनम की हालत देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। इतना ही सोनम को लेकर लोग यह भी अंदाजा लगा रहे हैं कि वे प्रेग्नेंट और उनकी तबीयत ठीक नहीं है। बता दे कि सोनम लंबे समय से लंदन में थीं। इस बीच उन्होंने कई बार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि वे अपने घर को मिस कर रही हैं और मुंबई आना चाहती हैं। मंगलवार रात वे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


- सोनम कपूर ने लूज फिट पेप्लम स्टाइल टॉप और स्कर्ट पहन रखा था। उनको देखकर कुछ लोगों प्रेग्नेंट होने अंदाजा लगा रहे हैं। एक ने सोनम को देखकर कहा- ऐसा लग रहा है कि इसकी हेल्थ ठीक नहीं है। एक बोला- कुछ गड़बड़ लग रहा है।


- सोनम को रोता देखकर एक ने पूछा- आखिर ये रो क्यों रही है। तो एक बोला- अब इसकी आजादी छीन जाएगी। एक अन्य से कमेंट करते हुए लिखा- फ्रीमडम चली गई है इसलिए रो रही है। एक बोला- लगता है अपने पति से लड़कर आई है। ज्यादा फैन्स ने सोनम के प्रेग्नेट होने के लेकर ही कमेंट्स किए। 


- हाल ही में सोनम कपूर का एक इंटरव्यू वायरल हुआ था। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें लंदन की आजादी पसंद है। वह अपना खाना खुद बनाती हैं, सफाई करती हैं और ग्रोसरी लेने भी जाती हैं। उन्होंने बताया था कि वो भारत जाकर अपने परिवार और दोस्तों से मिलने के लिए तरस रही हैं।