आलिया भट्ट की मां ने सोशल मीडिया पर अपने एक ट्वीट में लिखा है कि आलिया भट्ट के गर्भ में रहने के दौरान उन्होंने काफी स्मोकिंग की थी। साथ ही उन्होंने इसके पीछे का कारन भी शेयर किया है। 

मुंबई: एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज बॉलीवुड की सबसे कामयाब एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी उनके काफी चर्चे हैं। लेकिन अब उनकी मां सोनी राजदान ने एक ट्वीट के जरिये कई बातें शेयर की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


फिल्म की शूटिंग के दौरान थी प्रेग्नेंट 
सोनी राजदान ने अपनी फिल्म गुमराह को याद करते हुए एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने श्रीदेवी, संजय दत्त सरीखे एक्टर्स के साथ काम किया था। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग के समय सोनी प्रेग्नेंट थीं। सबसे हैरत की बात तो ये है कि उन्हें भी इसकी जानकारी नहीं थी। 


पी थी कई सिगरेट्स 
अपने ट्वीट में सोनी ने खुलासा करते हुए लिखा कि उन्हें पता ही नहीं था कि उस समय वो प्रेग्नेंट थी। इस फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान उन्हें कई सिगरेट्स पीनी पड़ी थी। और वो इस बात से अनजान थीं कि आलिया उनके गर्भ में हैं। 

श्रीदेवी को किया याद 
इस ट्वीट के जरिये सोनी राजदान ने एक्ट्रेस श्रीदेवी को भी याद किया। उन्होंने लिखा कि श्रीदेवी जैसी एक्ट्रेस के साथ काम करना वाकई शानदार अनुभव था।