हाल ही में एक शख्स ने एक बच्चे की फोटो ट्वीट करते हुए सोनू सूद और दूसरे लोगों से मदद मांगी है। उन्होंने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा था- हैलो सर, ये मेरे दोस्त का बच्चा है, जो एक दुर्घटना में आग से झुलस गया। सोनू ने लिखा- इस फोटो ने मेरा दिल तोड़ दिया। हम बच्चे को जल्द से जल्द ठीक कर पहले जैसा बना देंगे। 

मुंबई. कोरोना लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों और गरीबों के लिए मसीहा बने सोनू सूद द्वारा मदद करने का सिलसिला अभी भी जारी है। वे अभी भी मदद मांगने को खाली हाथ नहीं लौटा रहे हैं। हाल ही में एक शख्स ने एक बच्चे की फोटो ट्वीट करते हुए सोनू सूद और दूसरे लोगों से मदद मांगी है। उन्होंने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा था- हैलो सर, ये मेरे दोस्त का बच्चा है, जो एक दुर्घटना में आग से झुलस गया। हमने कलेक्टर को पहले ही बता दिया है लेकिन अभी तक इसके लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। बच्चे की हालत काफी नाजुक है और ऑपरेशन के लिए करीब 5-6 लाख रुपए तक की जरूरत है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


सोनू सूद ने दिया जवाब
ट्वीट देखने के बाद सोनू सूद ने लिखा- इस फोटो ने मेरा दिल तोड़ दिया। हम बच्चे को जल्द से जल्द ठीक कर पहले जैसा बना देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कुछ क्लिनिक, अस्पताल और सूद फाउंडेशन को भी टैग किया है। बता दें कि बच्चे की सामने आई फोटो में देखा जा सकता है कि उसके सिर और बॉडी का काफी सारा हिस्सा जल गया है। 

View post on Instagram


सोनू सूद की सुपरमार्केट 
हाल ही में सोनू का एक नया वीडियो सामने आया था, ज‍िसमें वे खुद का सुपर‍मार्केट खोलने की जानकारी लोगों को देते हुए नजर आए थे। उन्होंने इस सुपरमार्केट का नाम सोनू सूद की सुपरमार्केट रखा है। सोनू ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, ज‍िसमें वे साइक‍िल पर बैठे नजर आए थे। वे बोल रहे थे- कौन बोलता है मॉल बंद हो गए हैं, सबसे ज्‍यादा इंपॉर्टेंट और महंगी सुपरमार्केट रेडी है। ये देख‍िए, सबकुछ है मेरे पास। अंडा है जो इस समय 6 रुपए का है, ब्रेड है बड़ी वाली जो 40 रुपए की है, छोटी वाली 22 की है, पाव है, रस्‍क है, कुछ बिस्‍किट भी हैं। ज‍िसको भी चाहिए, आगे आइए.. जल्‍दी से जल्‍दी मुझे ऑर्डर कीज‍िए, अब मेरी ड‍िलेवरी का टाइम हो गया है और हां.. ड‍िलीवरी के एक्‍स्‍ट्रा चार्ज हैं। म‍िलते हैं बॉस, सोनू सूद की सुपरमार्केट, एकदम हि‍ट है बॉस।


सोनू सूद का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू सूद जल्द ही कई फिल्मों में नजर आएंगे। आखिरी बार वे रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिंबा में विलेन के रोल में नजर आए थे। उनकी अपकमिंग फिल्म पृथ्वीराज हैं। इस फिल्म से मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा सोनू कुछ साउथ की फिल्मों में भी काम कर रहे हैं।