श्रीदेवी के जाने के बाद उनकी बेटियों का साथ बड़े भाई अर्जुन कपूर ने दिया। उनके जाने के बाद कई मौकों पर दोनों भाई-बहनों को साथ देखा गया। अक्सर जाह्नवी को भाई से मिलने जाते समय भी स्पॉट किया गया है। जान्हवी के साथ तो अर्जुन 'कॉफी विद करन' में भी आए थे।

मुंबई. दुनिया में हर किसी के लिए मां कितनी महत्व रखती हैं, ये सभी बखूबी जानते हैं। मंगलवार 13 अगस्त को श्रीदेवी का 56वां बर्थडे है। ऐसे मौके पर जाह्नवी कपूर ने मां के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखकर याद किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम श्रीदेवी की एक फोटो शेयर करते हुए बर्थडे विश किया और प्यार जाहिर किया। ये पहली बार नहीं है कि वो मां को याद कर इमोशनल हुई हैं। इससे पहले भी वे कई मौकों पर श्रीदेवी को याद कर रो पड़ी हैं।

श्रीदेवी के करीब थीं बेटी 

बता दें, श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर हैं। लेकिन दोनों में सबसे ज्यादा करीब जाह्नवी ही अपनी मां के करीब थीं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है और उनकी फोटोज, वीडियोज देखने के बाद पता चलता भी है कि इनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी थी। जान्हवी अपनी मां के बेहद करीब थीं। वह अपनी मां को अपना आदर्श मानती थीं और चाहती थीं कि श्रीदेवी उनकी पहली फिल्म रिलीज होते देखें। लेकिन 'धड़क' रिलीज होने से पहले ही श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

View post on Instagram


मां के जाने के बाद भाई ने दिया बेटियों का साथ 

श्रीदेवी के जाने के बाद उनकी बेटियों का साथ बड़े भाई अर्जुन कपूर ने दिया। उनके जाने के बाद कई मौकों पर दोनों भाई-बहनों को साथ देखा गया। अक्सर जाह्नवी को भाई से मिलने जाते समय भी स्पॉट किया गया है। जान्हवी के साथ तो अर्जुन 'कॉफी विद करन' में भी आए थे। जहां दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई। जाह्नवी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात की जाए तो वे मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी। इसके अलावा वे राजकुमार राव के साथ 'रूह आफजा' में भी लीड रोल में दिखाई देंगी।