शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं सुहाना को सोशल मीडिया पर उनके लुक्स के लिए ट्रोल किया जा रहा है। जानिए पूरी खबर...

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही अब तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है पर वे पूरे समय चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट तो कभी वायरल वीडियो के जरिए सुहाना अपने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेती हैं। इसी तरह बुधवार को सुहाना खान का एक वीडियो दिन भर वायरल रहा जिसमें वे एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। इस वीडियो में कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को सुहाना का ड्रेसिंग सेंस इतना बोल्ड लगा कि उन्होंने सुहाना की तुलना पूनम पांडे तक से कर डाली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फ्लॉन्ट कर रही हैं एब्स
दरअसल, बुधवार को वायरल हुए इस वीडियो में सुहाना बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट टाइट क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक प्लाजो पैंट पहनी हुई है। क्रॉप टॉप में सुहाना अपने एब्स भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। मजेदार बात यह है कि सुहाना का यह वीडियो लेटेस्ट नहीं हैं। यह वीडियो काफी पुराना है जब वे लंदन ट्रिप से लौटी थीं।

View post on Instagram

लोगों ने किए ऐसे अजीबोगरीब कमेंट
सुहाना के इस वीडियो पर लोगों के मिक्सड रिएक्शन सामने आ रहे हैं। हालांकि, ज्यादातर यूजर्स ने सुहाना को ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, 'स्ट्रगल तो यहां चालू है...', वहीं एक ने लिखा, 'मास्क उतारो पूनम पांडे' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपका बॉयकॉट करने के लिए पलकें बिछाकर इंतजार कर रहे हैं।' एक और यूजर ने कमेंट किया, 'क्या सुहाना और पूनम पांडे बहनें हैं?'

'द आर्चीज' से करेंगी डेब्यू 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुहाना बहुत जल्द जोया अख्तर निर्देशित फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करेंगी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में सुहाना के साथ कई और स्टारकिड्स भी नजर आने वाले हैं। सुहाना के अलावा इसमें जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन की नाती अगस्त्य नंदा भी अपना डेब्यू करेंगे।

खबरें ये भी...

राजू श्रीवास्तव की बेटी का बच्चन साहब के नाम इमोशनल नोट- 'हर दिन हमारा साथ देने के लिए आपकी आभारी हूं अंकल'

7वीं क्लास में हुए पहले प्यार को खोने के बाद डिप्रेशन में चले गए थे रणबीर कपूर, इन एक्ट्रेसेस को भी किया डेट

बिग बॉस 16 में होगी तजाकिस्तान के इस शख्स की एंट्री, सलमान खान के लिए गाया 'दिल दीवाना...'

विवाद के बीच साथ नजर आईं नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी पाठक, लोग बोले- 'ये सब मिलकर हमें पागल बना रहे हैं'