सुशांत राजपूत के निधन को डेढ़ महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन उनकी यादें अब भी परिवारवालों और फैंस के जेहन में हैं। रक्षाबंधन के मौके पर सुशांत की कुछ ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इन फोटोज में सुशांत सिंह राजपूत 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर राखी बंधवाते नजर आ रहे हैं। 

मुंबई। सुशांत राजपूत के निधन को डेढ़ महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन उनकी यादें अब भी परिवारवालों और फैंस के जेहन में हैं। रक्षाबंधन के मौके पर सुशांत की कुछ ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इन फोटोज में सुशांत सिंह राजपूत 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर राखी बंधवाते नजर आ रहे हैं। फोटो में सुशांत के साथ अंकिता लोखंडे भी नजर आ रही हैं। बता दें कि सीरियल में सुशांत और अंकिता की जोड़ी मानव और अर्चना का किरदार निभाती थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तस्वीर में बहन के साथ में राखी देखकर सुशांत सिंह राजपूत काफी खुश नजर आ रहे हैं। फोटो में सुशांत सिंह राजपूत अपनी ऑनस्क्रीन बहन से राखी बंधवाते नजर आ रहे हैं। अपनी ऑनस्क्रीन बहन से राखी बंधवाने के बाद सुशांत सिंह राजपूत उसे तोहफा देना नहीं भूले। सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी ऑनस्क्रीन बहन को सोने की ज्वैलरी दी थी।

सुशांत सिंह राजपूत की ये तस्वीरें देखकर फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं। उनका कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत के जाने से उनकी बहनों का रक्षाबंधन हमेशा के लिए सूना हो गया है। बता दें कि सुशांत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर पर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में मुंबई और बिहार पुलिस जांच में जुटी हुई है। फिलहाल 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।