सुशांत सिंह राजपूत केस में अब उनके जिम पार्टनर रहे सुनील शुक्ला ने एक नया दावा किया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में शुक्ला ने कहा है कि सुशांत की हत्या की साजिश में दो लोग शामिल रहे हैं। सुनील ने इसमें पहला नाम रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत और दूसरा फिल्ममेकर महेश भट्ट को बताया है। 

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में अब उनके जिम पार्टनर रहे सुनील शुक्ला ने एक नया दावा किया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में शुक्ला ने कहा है कि सुशांत की हत्या की साजिश में दो लोग शामिल रहे हैं। सुनील ने इसमें पहला नाम रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत और दूसरा फिल्ममेकर महेश भट्ट को बताया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

टाइम्स नाऊ से बातचीत के दौरान सुनील शुक्ला ने कहा, सुशांत की हत्या की साजिश दो डैडी ने मिलकर रची थी। पहले रिया के बायलॉजिकल फादर यानी इंद्रजीत चक्रवर्ती, जबकि दूसरे शुगर डैडी यानी महेश भट्ट हैं। इतना ही नहीं, सुनील शुक्ला ने दोनों का नार्को टेस्ट कराने की भी सलाह दे डाली है। 

सुनील के मुताबिक, इंद्रजीत चक्रवर्ती अपनी बेटी रिया के माध्यम से सुशांत को दवाएं दे रहे थे। 8 जून को जब रिया ने सुशांत का घर छोड़ दिया, तो इसके बाद घर में कोई तो था, जो उन्हें दवाएं दे रहा था। सुनील के मुताबिक, वो संजय, नीरज या फिर सिद्धार्थ पिठानी हो सकते हैं। ये सारी दवाएं वो उन पर विश्वास करके खा रहे थे। मेरा दोस्त कभी भी डिप्रेशन में नहीं था। 

सुनील के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत से मेरी मुलाकात अक्सर हुआ करती थी और वो जिम में मेरे साथ एक्सरसाइज किया करते थे। सुशांत मेंटली पूरी तरह ठीक थे और वो मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स ले रहे थे।