सुशांत सिंह राजपूत का सुसाइड केस दिन प्रतिदिन तूल पकड़ रहा है। एक्टर के पिता के के सिंह ने बिहार में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई। सुशांत के पिता का आरोप है कि उनके बेटे की गर्लफ्रेंड रही रिया ने न सिर्फ सुशांत को परिवार से दूर किया बल्कि उनको मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत का सुसाइड केस दिन प्रतिदिन तूल पकड़ रहा है। एक्टर के पिता के के सिंह ने बिहार में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई। सुशांत के पिता का आरोप है कि उनके बेटे की गर्लफ्रेंड रही रिया ने न सिर्फ सुशांत को परिवार से दूर किया बल्कि उनको मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया, जिसके कारण उनका बेटा आत्महत्या का कदम उठाने पर मजबूर हो गया। ऐसे में बिहार के कैबिनेट मंत्री ने भी पुलिस जांच वाले एंगल पर कई खुलासे किए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री ने कही ये बात 

बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय झा ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में सुशांत सुसाइड केस को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके परिवार के लोगों ने संपर्क किया था। सुशांत के परिवार ने मुख्यमंत्री से भी संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि जिस दिशा में वो जांच चाहते हैं, उस तरफ जांच नहीं हो रही है। सबसे ज्यादा परेशान सुशांत के पिता थे, क्योंकि वो बिहार से कैसे हर बार मुंबई जाएंगे और जांच कराएंगे। 

इसके साथ ही संजय झा ने बताया कि उनके पिता ने जो बातें FIR में लिखी हैं, उसमें साफ तौर पर नाम लिखे हैं। बिहार पुलिस जब वहां पहुंची तब भी मुंबई पुलिस कह रही थी कि जो प्रोडक्शन हाउस हैं, उसका नाम दीजिए सिर्फ। उनके परिवार वालों को भी पुलिस की ये बात बहुत अजीब लगी थी।

मंत्री ने मुंबई पुलिस पर उठाए सवाल 

कैबिनेट मंत्री संजय झा ने कहा कि अगर मुंबई पुलिस जांच ठीक तरीके से कर रही होती तो उनके परिवार को क्या जरूरत थी, बिहार पुलिस के पास अपनी FIR लेकर जाने की। गौरतलब है कि सुशांत के पिता द्वारा बिहार पुलिस के पास FIR दर्ज कराने के बाद से मामला काफी संजीदा हो गया है। सुशांत के पिता ने एफआईआर में कई गंभीर आरोप लगाए हैं।