सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में हर दिन कोई ना कोई खुलासे हो रहे हैं। बिहार सरकार के सिफारिश पर केंद्र ने बुधवार को सुशांत केस को सीबीआई के हाथों में सौंप दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मांनें तो सीबीआई इस मामले में बिहार पुलिस में दर्ज FIR को फिर से रजिस्टर कर सकती है।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में हर दिन कोई ना कोई खुलासे हो रहे हैं। बिहार सरकार के सिफारिश पर केंद्र ने बुधवार को सुशांत केस को सीबीआई के हाथों में सौंप दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मांनें तो सीबीआई इस मामले में बिहार पुलिस में दर्ज FIR को फिर से रजिस्टर कर सकती है, जिसमें धोखाधड़ी, विश्वासघात और खुदकुशी के लिए उकसाने जैसे बातें कही गई है। ये एफआईआर सुशांत के पिता के के सिंह ने पटना में की थी। इसमें उन्होंने बेटे के पैसे हड़पन और एक्टर को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केस के फाइल लेने पटना जाएगी सीबीआई की टीम

सुशांत केस को लेकर ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सीबीआई के अधिकारी केस की फाइल और बिहार पुलिस से अन्य दस्तावेज लेने के लिए पटना पहुंचेगी। रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया जा सकता है और इसके लिए उन्हें समन भी भेजा जा सकता है। हालांकि, कहा जा रहा है कि इससे पहले सीबीआई सारे दस्तावेज इकट्ठा करने की तैयारी में जुटी हुई है और इसके बाद ही इस कॉन्ट्रोवर्सियल केस में आगे कदम बढ़ाएगी।

ईडी इस दिन करेंगी रिया से पूछताछ

इसके अलावा रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिया चक्रवर्ती को समन भेजा है। रिया से एजेंसी के मुंबई स्थित ऑफिस में 7 अगस्‍त को पहुंचने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि क्योंकि मामला मनी लॉन्ड्रिंग से भी जुड़ा है, ऐसे में ईडी ने रिया से सवालों की लंबी लिस्‍ट तैयार की है।

2018-19 में रिया की नेट इनकम थी इतनी

प्रवर्तन निदेशालय ने रिया को उनके मुंबई स्थित पुराने पते पर और ईमेल के जरिए समन भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि साल 2018-19 में रिया की नेट इनकम 14 लाख रुपए थी। ऐसे में ईडी को करोड़ों की 2 हाई वैल्‍यू प्रॉपर्टी को लेकर शक है। ईडी की मुंबई ब्रांच रिया से तीन चरणों में पूछताछ करेगी।